Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Elon Musk NetWorth: एलन बन गए इतिहास के पहले खरबपति, कितनी संपत्ति के मालिक हैं दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति?
Elon Musk Net Worth World First Trillionaire & SpaceX IPO: दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क इतिहास रचने से महज चंद कदम दूर हैं। मस्क की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ (World's Biggest IPO) लेकर आई है, जिसकी लिस्टिंग से ठीक पहले मस्क की संपत्ति में एक ही दिन में $274 अरब यानी लगभग 22 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक उछाल आया है। यह सिंगल-डे जंप भारत के दो सबसे बड़े रईसों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की कुल कंबाइंड नेटवर्थ से भी ज्यादा है। इस छलांग के साथ ही एलन मस्क की कुल नेटवर्थ $971 अरब के पार पहुंच गई है और वे दुनिया के पहले 'ट्रिलेनियर' यानी खरबपति बनने के बेहद करीब आ गए हैं। आइए जानते हैं इस महा-आईपीओ की पूरी डिटेल और मस्क की कमाई का पूरा गणित।

दुनिया का सबसे बड़ा IPO: स्पेसएक्स की लिस्टिंग और $1.77 ट्रिलियन की वैल्यूएशन
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अमेरिकी शेयर बाजार में अब तक का सबसे बड़ा इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) पेश किया है, जिसे लेकर निवेशकों में जबरदस्त दीवानगी देखी जा रही है। कंपनी के $75 अरब के इस मेगा आईपीओ में सिर्फ रिटेल हिस्से को ही $70 अरब की बोलियां (Bids) मिल चुकी हैं। इस आईपीओ का प्राइस बैंड $135 प्रति शेयर तय किया गया है। इस लिस्टिंग के बाद स्पेसएक्स की कुल मार्केट वैल्यूएशन $1.77 ट्रिलियन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगी, जो कई बड़े देशों की जीडीपी से भी ज्यादा है।
$1.1 ट्रिलियन नेटवर्थ के साथ दुनिया के पहले 'खरबपति' बनेंगे एलन मस्क
फोर्ब्स और रॉयटर्स के अनुमानों के मुताबिक, जैसे ही बाजार में स्पेसएक्स के शेयरों की ट्रेडिंग शुरू होगी, मस्क की कुल संपत्ति $1.1 ट्रिलियन (1.1 Trillion Dollar) से अधिक हो जाएगी। बताया जा रहा है कि एलन के पास ताइवान की GDP के बराबर दौलत है। जी हां, मस्क की मौजूदा संपत्ति लगभग ताइवान देश की कुल जीडीपी के बराबर हो चुकी है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, इस साल उनकी नेटवर्थ में $351 अरब की तेजी आई है। मस्क के ट्रिलेनियर बनने के पीछे सबसे बड़ा हाथ स्पेसएक्स का है, जिसमें उनकी अकेले की हिस्सेदारी की कीमत करीब $866 अरब है।

अंबानी-अडानी की कुल संपत्ति से भी ज्यादा मस्क की एक दिन की कमाई!
एलन मस्क की दौलत की रफ्तार का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उनके एक दिन के उछाल ($274 अरब) के सामने भारत के दिग्गज उद्योगपति कहीं पीछे छूट गए हैं। नीचे देखते हैं कि गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की नेटवर्थ कितनी है?
गौतम अडानी: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी फिलहाल $112 अरब की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें नंबर पर हैं।
मुकेश अंबानी: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी $83.1 अरब की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 23वें नंबर पर हैं।
यदि अंबानी और अडानी की कुल संपत्ति को जोड़ भी दिया जाए (लगभग $195 अरब), तो भी मस्क ने सिर्फ एक गुरुवार को उससे $79 अरब ज्यादा की कमाई कर ली।
कहां से होती है मस्क की इतनी कमाई? जानिए उनका बिजनेस एम्पायर
दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में जन्में 54 साल के मस्क पेशे से एक इंजीनियर हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मस्क की कमाई का मुख्य जरिया इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) और एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) में उनकी बड़ी हिस्सेदारी है। वे 2008 से टेस्ला के सीईओ हैं। इन दोनों दिग्गजों के अलावा मस्क ने पांच और इनोवेटिव कंपनियां स्थापित की हैं, जिनमें टनलिंग स्टार्टअप 'बोरिंग कंपनी' और इंसानी दिमाग में चिप लगाने वाली 'न्यूरालिंक' (Neuralink) शामिल हैं।
बिलिनेयर्स लिस्ट में दूर-दूर तक कोई नहीं है मस्क के पास
वर्तमान में नेटवर्थ के मामले में दुनिया का कोई भी अमीर एलन मस्क के आस-पास भी नहीं टिकता है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज $304 अरब की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जो मस्क की संपत्ति ($971 अरब+) के एक-तिहाई से भी कम है।



Click it and Unblock the Notifications
