Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Elvish Yadav Firing: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, जानें कैसे हैं 'बिग बॉस' विनर?
Elvish Yadav Firing News: यूट्यूब की दुनिया में एल्विश यादव (Elvish Yadav) का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई थी। हाल ही में खबर आई है कि मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। 17 अगस्त की सुबह-सुबह उनके गुरुग्राम वाले घर पर 5-6 राउंड फायरिंग हुई।
खबरों के अनुसार, एल्विश की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। वहीं एल्विश के फैंस ने जैसे ही ये खबर सुनी उनकी चिंता बढ़ गई। सभी ये जानन चाहते हैं कि एल्विश और उनका परिवार कैसा है? किसी को कोई नुकसान तो नहीं हुआ है।

कब हुआ हादसा?
मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर खबर आ रही है कि उनके गुरुग्राम वाले घर पर 17 अगस्त 2025 की सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। अच्छी बात ये है कि उस समय एल्विश और उनके परिवार वाले घर पर मौजूद नहीं थे। एल्विश के घर पर केयर टेकर थे, जो सुरक्षित हैं। एल्विश यादव अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में छाए रहते हैं। अब एक बार फिर से फयरिंग की वजह से वो चर्चा में छा गए हैं। वहीं एल्विश के फैंस भी चिंता में पड़ गए हैं, और उनके लिए खुशखबरी है कि एल्विश और उनकी फैमिली बिल्कुल सही सलामत है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
खबरो के अनुसार, एल्विश यादव ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है और सबूत जुटा रही है। हालांकि हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहे और उनकी अभी तक पहचान भी नहीं हो पाई है। कयास लगाए जा हैं कि फायरिंग किसी को मारने के लिए नहीं बल्कि चेतावनी देने के लिए की गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी हुई है ताकी हमला करने वालों का पता लग जाए, क्योंकि उसी के बाद पता चलेगा की हमला हुआ क्यों और किसने करवाया।
एल्विश और उनके विवाद
एल्विश यादव वो इंसान हैं जिनका विवादों से गहरा नाता है। यूट्यूबर का नाम कई बड़े-बड़े विवादों से जुड़ा है। आइए उनके बारे में भी जान लेते हैं।
1. स्नेक वेनम केस (Snake Venom Case)
2023 में एल्विश यादव का नाम स्नेक वेनम (सांप का जहर) रेव पार्टी सप्लाई केस में सामने आया। उन पर आरोप था कि उन्होंने रेव पार्टीज में सांप और स्नेक वेनम उपलब्ध करवाया। हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से राहत मिल गई और बेल मिल गई।
2. बिग बॉस ओटीटी 2 में अपशब्द विवाद
बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के दौरान एल्विश कई बार अपशब्द और गाली-गलौज के चलते विवादों में आए। शो के दौरान उनकी भिड़ंत कई कंटेस्टेंट्स से हुई थी, जिस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ी।
3. मनोभावना आहत करने का मामला
एल्विश यादव पर आरोप लगा कि उन्होंने अपने कुछ वीडियो और बयान में धार्मिक भावनाओं को आहत किया। इस मामले में सोशल मीडिया पर हैशटैग ट्रेंड हुए और FIR दर्ज हुई।



Click it and Unblock the Notifications