Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Emergency Kit: जंग हो या आपदा जैसी सिचुएशन, हमेशा तैयार रखें इमरजेंसी किट, ये है जरुरी सामान की चेकलिस्ट
Emergency Kit Checklist : अगर आप सरहदी या संवेदनशील इलाकों में रहते हैं, तो किसी भी आपातकालीन परिस्थिति के लिए तैयार रहना बेहद जरूरी है। चाहे वह जंग जैसे हालात हों या फिर प्राकृतिक आपदा, बाढ़, भूकंप, तूफान या ब्लैकआउट हर स्थिति में आपकी सुरक्षा और सुविधा के लिए एक अच्छी तरह से तैयार इमरजेंसी किट बहुत काम आ सकती है।

इमरजेंसी किट में क्या-क्या शामिल होना चाहिए?
कैश (नकद पैसे)
आपातकाल की स्थिति में डिजिटल पेमेंट बंद हो सकता है। इसलिए कुछ नकद रुपये अपने पास जरूर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर खाने, दवाइयों या किसी और आवश्यक चीज के लिए परेशानी न हो।
सूखा और लंबे समय तक चलने वाला खाना
ड्राई फ्रूट, बिस्किट, नमकीन जैसे आइटम्स अपने बैग में जरूर रखें। अगर आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या है, जैसे डायबिटीज या ब्लड प्रेशर, तो उससे जुड़ी खाद्य सामग्री भी शामिल करें।
पानी की बोतल
एक-दो बोतल पीने का पानी अपने बैग में जरूर रखें। बच्चों और बुजुर्गों के लिए खास बोतलें रखें, जिनसे वे आसानी से पानी पी सकें।
मोमबत्ती और टॉर्च
ब्लैकआउट की स्थिति में ये दोनों चीजें बेहद जरूरी होती हैं। बैटरी से चलने वाली टॉर्च और पर्याप्त मोमबत्तियां जरूर रखें।
फर्स्ट एड बॉक्स (मेडिकल किट)
यह बॉक्स हमेशा तैयार रखें। इसमें बुखार, खांसी, सिरदर्द, पेट दर्द की दवाइयां, पट्टी, रुई, सेनेटाइज़र, थर्मामीटर और जरूरी ऑइंटमेंट जरूर शामिल हों। बुजुर्गों और बच्चों की खास दवाइयां भी अलग से रखें।
जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, मेडिकल इंश्योरेंस, शैक्षणिक प्रमाणपत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की हार्ड कॉपी एक फोल्डर में रखें और इनकी स्कैन कॉपी मोबाइल क्लाउड में सेव करें।
पावर बैंक और चार्जर
मोबाइल फोन जीवन रेखा साबित हो सकता है। इसलिए उसे चार्ज रखने के लिए पावर बैंक और चार्जर जरूर साथ रखें।
कैसा हो इमरजेंसी किट का बैग?
मीडियम साइज का बैकपैक सबसे उपयुक्त रहता है, जिसे आप आसानी से पीठ पर टांगकर चल सकें। बहुत बड़ा या बहुत छोटा बैग दिक्कत दे सकता है। केवल जरूरी सामान ही रखें, क्योंकि जान है तो जहान है।
इमरजेंसी किट कहां रखें?
किट को ऐसी जगह पर रखें जो सुरक्षित हो लेकिन आसानी से पहुंच में भी हो, जैसे घर का मुख्य दरवाजा या बेड के पास।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष ध्यान
इनकी जरूरतों को प्राथमिकता दें। दवाइयों को लेबल लगाकर अलग-अलग पाउच में रखें ताकि जरूरत के वक्त तुरंत मिल सकें।



Click it and Unblock the Notifications
