Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
एक ऐसा देश जहां अभी चल रहा 2017, जानिए क्यों समय से 7 साल पीछे है ये कंट्री?
Ethiopian Calendar Explained: धरती पर एक ऐसा कोना भी है जहां कैलेंडर का डायल घूमकर पीछे ले चला गया है और आज भी वहां मार्च 2025 नहीं, बल्कि नवंबर 2017 चल रहा है! इस देश के कैलेंडर में 12 नहीं 13 महीने होते हैं। अगर आपको लग रहा है कि ये कोई टाइपो मिस्टेक है तो बता दें कि आप सही पढ़ रहे हैं। ये देश दुनिया के अन्य देशों से 7 साल 8 महीने पीछे चल रहा है।
कई लोगों को लग रहा होगा की हम उनके साथ प्रैंक कर रहे हैं, लेकिन ये सच है। चलिए फिर आपको उस देश के बारे में बता देते हैं और ये भी कि क्यों है वो इतना खास? क्या इसके पीछे कोई सांस्कृतिक कारण और धार्मिक विश्वास है? आप की उत्सुकता को खत्म करने के लिए बता देते हैं उस देश के बारे में।

कौन सा है वो देश?
वैसे आम तौर पर हर कैलेंडर में 12 महीने होते हैं, लेकिन जिस देश की हम बात कर रहे हैं उसके कैलेंडर में 13 महीने हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं इथियोपिया की, जहां का अपना यूनिक कैलेंडर पूरे विश्व से करीब 7 साल और 8 महीने पीछे है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर क्यों? इसकी कहानी है सदियों पुरानी परंपरा, धार्मिक विश्वास और ऐतिहासिक बदलावों का संगम।
इस कैलेंडर में क्यों हैं 13 महीने
हर कैलेंडर में 12 महीने होते हैं लेकिन इथियोपिया के कैलेंडर में 13 महीने होते हैं। बता दें कि पहले 12 महीनों में 30-30 दिन का महीना होता है। 13वें महीने में 6 या 7 दिन होते हैं जो पैंग्यूम महीन होता है। दरअसल यह सिस्टम प्राचीन Ge'ez कैलेंडर पर आधारित है। इथियोपिया का ये कैलेंडर न सिर्फ तारीख बताजा है बल्कि वहां की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का भी अनोखा हिस्सा है।

जानते हैं "टाइम मशीन" कैलेंडर के रहस्य
इथियोपिया का यह "टाइम मशीन" कैलेंडर हमें याद दिलाता है कि समय की गिनती मात्र अंकों से नहीं, हमारी सांस्कृतिक धरोहर से भी जुड़ी होती है। इसलिए ये कैलेंडर इतना खास है। जानकारी के लिए बता दें कि 4वी-5वी सदी में मिस्र के कॉप्टिक मिशनरियों ने कैलेंडर बनाया था।
इथियोपिया में कब मनाया जाता है न्यू ईयर?
सभी देशों में 1 जनवरी को और हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 14 अप्रैल को नया साल मनाया जाता है। ऐसे में सवाल ये आता है कि इथियोपिया में नया साल कब मनाया जाता होगा? दरअसल इथियोपिया में नया साल 11 सितंबर को मनाया जाता है, अगर लीप ईयर हो तो 12 सितंबर को न्यू ईयर मनाया जाता है।
क्यों है ये देश 7 साल 8 महीने पीछे
अब ये जान लेते हैं कि आखिर इथियोपिया 7 साल 8 महीने पीछे क्यों है? दरअसल वहां के कैलेंडर में 13 महीने का एक साल होता है। ऐसे में दुनिया भर में साल 2025 चल रहा है तो इथियोपिया में साल 2017-18 चल रहा है। इसके पीछे की वजह है यीशू मसीह के जन्म की अलग-अलग गणना है। इथियोपिया में यीशू मसीह का जन्म 7-8 साल बाद मनाया गया था, इसी वजह से वो देश इतने साल पीछे है।
क्या है Geez कैलेंडर?
बता दें कि Ge'ez कैलेंडर इथियोपिया-इरिट्रिया की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है, जो दर्शाता है कि समय की गिनती केवल संख्याओं से नहीं, बल्कि इतिहास और परंपरा से भी गहरी तरह जुड़ी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
