Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
EU-India डील: भारत में सस्ती होंगी चॉकलेट-वाइन और लग्जरी कारें, आम लोगों को कैसे मिलेगा फायदा?
What Will Be Cheaper In India After EU Deal: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुई ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) डील आने वाले समय में आम लोगों की खरीदारी, खान-पान और लाइफस्टाइल की परिभाषा बदलने वाली है। इस मेगा डील के तहत यूरोप से भारत आने वाले करीब 90 प्रतिशत उत्पादों पर आयात शुल्क या तो पूरी तरह खत्म कर दिया गया है या फिर काफी कम कर दिया गया है। इसका सीधा फायदा आपकी जेब को मिलने वाला है। जो विदेशी प्रोडक्ट्स अब तक सिर्फ लग्जरी माने जाते थे, वे धीरे-धीरे आम लोगों की पहुंच में आ सकते हैं।
फ्रांस की प्रीमियम वाइन, बेल्जियम की मशहूर चॉकलेट और जर्मनी की लग्जरी कारें अब सपनों तक सीमित नहीं रहेंगी। यही नहीं, इस डील से भारत में निवेश, रोजगार और वैश्विक गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स की बाढ़ आने की उम्मीद है। आइए विस्तार से समझते हैं कि EU-India Trade Deal के बाद भारत में क्या-क्या सस्ता होगा और इसका फायदा आम आदमी को कैसे मिलेगा।

1. लग्जरी कारों का सपना होगा साकार
अब तक Mercedes-Benz, BMW और Audi जैसी लग्जरी कारें भारी इंपोर्ट ड्यूटी की वजह से आम खरीदार की पहुंच से बाहर थीं। लेकिन EU-India FTA के बाद इन कारों पर लगने वाला सीमा शुल्क घट सकता है। अनुमान है कि कीमतों में 10 से 20 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है, जिससे प्रीमियम कार सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और ग्राहकों को बेहतर डील मिलेगी।
2. वाइन और प्रीमियम स्पिरिट्स होंगी सस्ती
फ्रांस और इटली की वाइन दुनियाभर में मशहूर हैं, लेकिन भारत में 150% तक की भारी ड्यूटी के कारण ये बेहद महंगी थीं। अब इस ट्रेड डील के बाद 5,000 रुपये की वाइन बोतल कहीं ज्यादा किफायती कीमत पर मिल सकती है, जो वाइन लवर्स के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

3. किचन में बढ़ेगा यूरोपीय स्वाद
EU डील के बाद भारतीय किचन में यूरोपियन फ्लेवर आसानी से देखने को मिल सकता है। जैसे कि बेल्जियम की चॉकलेट, इटली का पास्ता और स्पेन का ऑलिव ऑयल। इन सभी प्रीमियम फूड प्रोडक्ट्स पर टैक्स घटने से कीमतें घरेलू विकल्पों के करीब आ सकती हैं, जिससे लोग बेहतर क्वालिटी के खाने का आनंद ले सकेंगे।
4. टेक-गैजेट्स और हाई-एंड मशीनरी होंगी किफायती
यूरोप की पहचान उसकी एडवांस टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग है। मेडिकल उपकरण से लेकर लैब मशीनरी और इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट तक। मगर अब इन पर ड्यूटी कम होने से हेल्थकेयर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सीधा फायदा मिलेगा, जिसका असर आम लोगों को सस्ती और बेहतर सेवाओं के रूप में दिखेगा।
5. फैशन और एक्सेसरीज होंगी ज्यादा अफोर्डेबल
स्विट्जरलैंड की घड़ियां और इटली के लेदर शूज-बैग्स अब सिर्फ ड्यूटी-फ्री शॉप्स तक सीमित नहीं रहेंगे। अब डील होने के बाद से टैक्स में कटौती से ये ब्रांडेड फैशन प्रोडक्ट्स लोकल शोरूम में भी सस्ती कीमतों पर उपलब्ध हो सकते हैं।
आम लोगों को इस डील से क्या होगा सबसे बड़ा फायदा?
EU-India Trade Deal सिर्फ सस्ते प्रोडक्ट्स तक सीमित नहीं है, इसके दूरगामी फायदे हैं जो नीचे बताए गए हैं।
1. विदेशी प्रतिस्पर्धा से भारतीय कंपनियों को अपनी क्वालिटी सुधारनी होगी।
2. यूरोपीय कंपनियों के निवेश से भारत में लाखों नई नौकरियां पैदा होंगी। ऐसे में रोजगार के अवसर पैदा होंगे और बेरोजगारी से मुक्ति मिलेगी।
3. अब इंटरनेशनल ब्रांड्स सिर्फ अमीरों के लिए नहीं, बल्कि आम ग्राहकों के लिए भी सुलभ होंगे। जो एक अच्छी बात है।



Click it and Unblock the Notifications
