Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Exclusive: कभी किराए के लिए नहीं थे पैसे, मंदिर में गुजारी रातें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U-19 में हुए सलेक्ट
Exclusive Interview With Bharatpur pacer Chetan Sharma: राजस्थान के भरतपुर के उभरते हुए तेज गेंदबाज चेतन शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में चुना गया है। चेतन का सलेक्शन 2023-24 के घरेलू सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए हुआ है, जहां उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में 17 विकेट लिए और 157 रन बनाए थे। अब वो 21 सितंबर से 26 सितंबर तक पांडिचेरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले कुल तीन वन-डे मैच में गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे।
चेतन शर्मा देश के उन लाखों बच्चों में से एक हैं जो होश संभालने से पहले हाथ में बैट-बॉल से खेलने लगते हैं। आठ साल की उम्र में गेंद हाथ में पकड़ने वाले चेतन शर्मा अब 18 की उम्र में 145 की स्पीड से बॉलिंग करते हैं। चेतन शर्मा नई गेंद से स्विंग कराने के साथ बाउंसर और सटीक यार्कर डालने में माहिर हैं।

इसके अलावा वो बल्लेबाजी भी करते हैं। मगर चेतन शर्मा के लिए छोटी सी जगह से निकलकर अंडर-19 टीम में जगह बनाने तक का सफर इतना आसान नहीं था। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने खूब संघर्ष किया हैं। स्ट्रगल से लेकर सलेक्शन के बारे में चेतन शर्मा ने बोल्डस्काई के साथ अपने एक्सपीरियंस शेयर किए।
पुजारी के बेटे हैं चेतन शर्मा
चेतन शर्मा भरतपुर के कामां क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके पिता स्वामी दुष्यंत शर्मा गांवों में कथा वाचक का काम करते हैं। जिसके उनके परिवार का गुजारा होता है, जबकि मां प्रिया देवी गृहिणी हैं। चेतन का बड़ा भाई दानबिहारी शर्मा अभी पढ़ाई कर रहा है। चेतन शर्मा बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही क्रिकेट में ही शौक था। स्कूल में भी वो पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट खेलते थे। घर आकर भी क्रिकेट ही खेला करते थे।
ऐसे शुरू हुआ था क्रिकेट का करियर
पिता दुष्यंत शर्मा ने बताया कि जब चेतन की क्रिकेट में धीरे-धीरे रुचि बढ़ने लगी तो क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई। चेतन ने क्रिकेट को इम्प्रूव करने के लिए भरतपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से लगाए गए समर कैंप में टेस्ट देने पहुंचे जहां उनकी मुलाकात क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव शत्रुधन तिवारी से मिला था। जहां सचिव शत्रुघ्न तिवारी ने चेतन शर्मा का खेल देखा और उसके हुनर को पहचाना और आगे खेलने के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराएं।

पैसे नहीं थे तो मंदिर में रात गुजारते थे चेतन
चेतन के पिता दुष्यंत शर्मा बताते हैं कि घर की माली हालत इतनी ठीक नहीं थी कि चेतन रोजाना कामा से भरतपुर क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए अप-डाउन कर सकें और किराए का घर ले सकें। इस वजह से चेतन भरतपुर में किसी पहचान वाले के मंदिर में रुककर रात गुजारते थे, फिर सुबह क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड जाते थे।
क्रिकेट एसोसिएशन ने की खूब मदद
चेतन के पास क्रिकेट खेलने के लिए मूलभूत सुविधाएं भी नहीं थी। जिला क्रिकेट संघ आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान बच्चों को जिला क्रिकेट संघ निशुल्क सभी संसाधन उपलब्ध कराती है। इसमें कपड़े से लेकर किट तक शामिल होती है। साथ ही बाहर से अच्छे कोच बुलाकर प्रतिभावन बच्चों को ट्रेनिंग दिलाई जाती है। क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघ्न तिवारी ने उन्हें ट्रेनिंग के दौरान खूब मदद की। अंडर-19 तक पहुंचने में उन्हें बहुत गाइड किया।
राहुल द्रविड़ के बेटे के साथ करेंगे डेब्यू
21 सितंबर से 26 सितंबर तक पांडिचेरी में होने वाले अंडर-19 मैच में इस बार भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ का बेटा समित द्रविड़ भी अंडर-19 में चयन हुआ है। ऐसे में फास्ट बॉलर चेतन शर्मा राहुल के बेटे समित द्रविड़ के साथ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
