Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
राजस्थान में ससुर संग मनानी होती है सुहागरात, लड़की ने किया चौंकान्ने वाला दावा, NCIB ने खोली पोल
Rajasthan Marriage Tradition Claim Goes Viral : सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो और दावे वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट शो का वीडियो सामने आया जिसमें एक लड़की ने बेहद अजीब और हैरान करने वाला दावा किया। उसने कहा कि राजस्थान के एक गांव में ऐसी परंपरा है जहां शादी के बाद दुल्हन को पहले अपने ससुर से, फिर देवर से संबंध बनाने पड़ते हैं और उसके बाद पति का अधिकार होता है।
इतना ही नहीं, लड़की ने यहां तक कह दिया कि इस परंपरा के तहत पहले बच्चे को भी गिरा दिया जाता है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर गुस्से और आक्रोश की लहर पैदा कर दी।

पॉडकास्ट में लड़की का दावा
वायरल वीडियो में लड़की कहती है कि राजस्थान में कुछ गांव ऐसे हैं जहां शादी के तुरंत बाद दुल्हन को सबसे पहले अपने ससुर के साथ संबंध बनाना पड़ता है। इसके बाद देवर और अंत में पति से संबंध होता है। उसने यह भी कहा कि वहां के समाज में यह एक परंपरा के तौर पर देखा जाता है और इसे लोग चुपचाप निभाते हैं। इतना ही नहीं, लड़की का कहना था कि इस परंपरा के अनुसार पहला बच्चा पैदा होने पर उसे गिरा देना जरूरी होता है। उसके इस बयान को सुनकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होते ही लोग गुस्से से भर गए। यूजर्स ने इस तरह की बातें न केवल राजस्थान बल्कि पूरे भारत की संस्कृति और परंपरा पर धब्बा बताया। कई लोगों ने लड़की पर झूठ फैलाने और बदनामी करने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर लगातार लोग इसकी जांच और सच्चाई सामने लाने की मांग करने लगे।
महत्वपूर्ण सूचना :~
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) August 29, 2025
----------------
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवती दावा कर रही है कि “राजस्थान में एक परंपरा के तहत शादी के बाद पहले ससुर, फिर देवर और फिर पति का संबंध होता है और जो पहला बच्चा होगा उसे गिरा दिया जाता है।”
उक्त परंपरा के संबंध में @NCIBHQ ने… pic.twitter.com/bKbmBsFMpB
नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (NCIB) की पड़ताल
इस वायरल दावे पर नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (NCIB) ने स्वतः संज्ञान लिया और जांच शुरू की। एनसीआईबी ने अपने स्तर पर पूरे राजस्थान में जांच की और यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या वाकई किसी गांव में इस तरह की कोई परंपरा मौजूद है। उनकी जांच में पाया गया कि राजस्थान के किसी भी गांव या समाज में ऐसी कोई परंपरा नहीं है।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, यह दावा पूरी तरह से झूठा, फर्जी और भ्रामक है। एनसीआईबी ने इसे केवल पब्लिसिटी स्टंट बताया और कहा कि इस तरह के वीडियो समाज में नफरत फैलाने और लोगों को गुमराह करने के लिए बनाए जाते हैं।
NCIB की अपील और पुलिस से कार्रवाई की मांग
एनसीआईबी ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर इस वीडियो को साझा करते हुए राजस्थान पुलिस को टैग किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी बेहूदा और समाज को तोड़ने वाली बातें फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। एनसीआईबी ने यह भी कहा कि वीडियो में दावा करने वाली लड़की को गिरफ्तार कर उस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी पब्लिसिटी पाने के लिए समाज की गरिमा के साथ खिलवाड़ न कर सके।
एनसीआईबी की जांच और पोस्ट के बाद राजस्थान पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि ऐसे झूठे और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने वालों पर नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लोगों से अपील
एनसीआईबी और पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस तरह के वायरल वीडियो और दावों पर भरोसा न करें। सोशल मीडिया पर कई बार अफवाहें फैलाई जाती हैं, जिनका मकसद केवल समाज में नफरत फैलाना और अपनी पब्लिसिटी पाना होता है। लोगों को चाहिए कि किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें।



Click it and Unblock the Notifications
