Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
Mango Varieties In India: तोतापुरी से लेकर बंगीनापल्ली तक, जानें भारत की प्रसिद्ध आम की किस्में और इनकी पहचान
Mango Varieties In India: गर्मियों का मौसम आते ही सबसे ज्यादा इंतजार जिस फल का होता है, वो है आम। आम को फलों का राजा कहा जाता है। भारत में आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि लोगों की पसंद और परंपरा का हिस्सा भी है। दिलचस्प बात यह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में आम की कई किस्में पाई जाती हैं, जिनका स्वाद, खुशबू और रंग एक-दूसरे से काफी अलग होता है। उत्तर भारत में जहां चौसा और लंगड़ा जैसे आम मशहूर हैं, वहीं दक्षिण और पश्चिम भारत में भी अपनी-अपनी खास किस्में मिलती हैं। आइए, जानते हैं भारत में मिलने वाले आमों की कुछ लोकप्रिय किस्मों के बारे में -

तोतापरी आम
तोतापरी आम अपनी अलग पहचान के लिए जाना जाता है। इसका आकार थोड़ा तोते की चोंच जैसा होता है और पकने के बाद भी इसमें हरे रंग के साथ हल्का पीला शेड दिखता है। यह आम आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में ज्यादा पाया जाता है। यह आम बहुत ज्यादा मीठा नहीं होता, बल्कि हल्का खट्टा-मीठा स्वाद देता है। इसलिए अचार बनाने या सलाद में इस्तेमाल करने के लिए इसे बेहतर माना जाता है।
लंगड़ा आम
लंगड़ा आम उत्तर प्रदेश, खासकर बनारस में प्रसिद्ध है। यह पकने के बाद भी हरे रंग का ही रहता है। इसका स्वाद बहुत मीठा और अलग होता है, इसलिए यह लोगों की पसंदीदा किस्मों में से एक है।
हापुस आम (अल्फांसो)
हापुस आम, जिसे अल्फांसो भी कहा जाता है, भारत की सबसे प्रीमियम किस्मों में गिना जाता है। यह खासतौर पर महाराष्ट्र के रत्नागिरी और आसपास के इलाकों में उगाया जाता है, हालांकि अब कर्नाटक और गुजरात में भी इसकी खेती होने लगी है। इसका रंग केसरिया होता है और इसकी खुशबू बहुत ही आकर्षक होती है। यह आम बिना रेशे का होता है और इसका गूदा काफी मुलायम और मीठा होता है, इसलिए इसे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है।
चौसा आम
चौसा आम उत्तर भारत और बिहार में खूब पाया जाता है। यह गहरे पीले रंग का और बेहद रसीला होता है। इसका स्वाद काफी मीठा होता है और इसे चूसकर खाने में सबसे ज्यादा मजा आता है।
सिंधूरा आम
सिंधूरा आम अपने अलग स्वाद के लिए जाना जाता है। इसमें हल्की मिठास के साथ थोड़ा खट्टापन भी होता है, जो इसे खास बनाता है। बाहर से इसका रंग लाल होता है, जबकि अंदर से यह गहरा पीला दिखता है। शेक या पल्प बनाने के लिए यह आम काफी अच्छा माना जाता है।
बंगीनापल्ली आम
बंगीनापल्ली आम आंध्र प्रदेश के कर्नूल इलाके में ज्यादा उगाया जाता है। यह आकार में थोड़ा बड़ा और हल्के पीले रंग का होता है। इसका छिलका पतला होता है और इसमें हल्की खुशबू होती है। इसका आकार थोड़ा अंडाकार होता है और खाने में यह मुलायम व स्वादिष्ट लगता है।
रत्नागिरी आम
त्नागिरी आम महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में उगाया जाता है। यह अल्फांसो की ही एक बेहतरीन किस्म मानी जाती है। इसका आकार मध्यम होता है और ऊपर हल्का लाल रंग दिखता है। स्वाद में यह बहुत मीठा और खुशबूदार होता है, इसलिए इसकी काफी मांग रहती है।
रसपरी आम
रसपरी आम कर्नाटक के मैसूर इलाके में उगाया जाता है और इसे आमों की रानी भी कहा जाता है। मई-जून के बीच मिलने वाला यह आम बहुत रसीला और स्वादिष्ट होता है। इसका इस्तेमाल जूस और आमरस बनाने में भी किया जाता है।
हिमसागर आम
हिमसागर आम उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में पाया जाता है। बाहर से हरा दिखने वाला यह आम अंदर से गहरे पीले रंग का होता है। इसका स्वाद काफी मीठा होता है और इसे शेक या मिठाई बनाने में खूब इस्तेमाल किया जाता है।
मालगोवा आम
मालगोवा आम अपने गोल आकार के कारण आसानी से पहचाना जाता है। यह आम मई-जून के महीने में मिलता है और हल्के हरे रंग का होता है। इसका स्वाद भी अच्छा होता है और यह दक्षिण भारत में ज्यादा लोकप्रिय है।
माल्दा आम
माल्दा आम बिहार में उगाया जाता है और इसे बहुत स्वादिष्ट माना जाता है। इसमें रेशे नहीं होते और इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। इसकी चटनी और आमरस काफी पसंद किए जाते हैं।
केसर आम
केसर आम गुजरात के जूनागढ़ और आसपास के इलाकों में उगाया जाता है। इसका रंग केसर जैसा होता है और खुशबू भी बहुत अच्छी होती है। यह आम स्वाद में मीठा होता है और महंगी किस्मों में गिना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
