Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Viral: दुनियाभर में फेमस हैं ये नेकेड इवेंट, पार्टिसिपेंट बिना कपड़ों के होते हैं शामिल और थीम होती है न्यूडिटी
Famous Naked Events of the World: दुनिया में कई ऐसे अनोखे इवेंट्स होते हैं जिनकी शर्त होती है कि इनमें कपड़े नहीं पहनने हैं।
ये इवेंट सार्वजनिक रूप से आयोजित किए जाते हैं और इनमें न्यूडिटी का मकसद सिर्फ ध्यान खींचना नहीं बल्कि समाज को एक संदेश देना होता है। आइए जानते हैं ऐसे इवेंट्स के बारे में, जहां लोग बिना कपड़ों के शामिल होते हैं और खास संदेश देते हैं।

द वर्ल्ड नेकेड बाइक राइड (डब्ल्यूएनबीआर)
यह इवेंट पर्यावरण को बचाने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें लोग बिना कपड़े पहने सड़क पर साइकिल चलाते हैं।
- यह इवेंट दुनिया के कई शहरों में होता है।
- कई जगह मार्च के महीने में और कुछ जगह जून के दूसरे शनिवार को इसका आयोजन होता है।
- इसके जरिए सार्वजनिक नग्नता का उपयोग एक मजबूत संदेश देने के लिए किया जाता है: प्रदूषण को रोको और पर्यावरण बचाओ।
हाडाका मात्सुरी (नेकेड फेस्टिवल)
जापान का यह पारंपरिक इवेंट सदियों पुराना है।
- इसे हर साल फरवरी के तीसरे शनिवार को मनाया जाता है।
- लोग ओकायामा के सैदाई-जी मंदिर में इकट्ठा होते हैं।
- ज्यादातर लोग या तो पूरी तरह नग्न होते हैं या केवल लंगोटी पहनते हैं।
- इस इवेंट में लकड़ियां फेंकने और उन्हें पकड़ने जैसे रिचुअल किए जाते हैं।
- माना जाता है कि यह परंपरा 500 साल पुरानी है और हर साल इसमें 9000 से ज्यादा लोग भाग लेते हैं।
फ़्रेमोंट सोलस्टाइस परेड
यह परेड वाशिंगटन के फ़्रेमोंट में होती है और 1989 से आयोजित की जा रही है।
- इसमें लोग अपनी बॉडी पर रंग-बिरंगे पेंट करके बिना कपड़ों के शामिल होते हैं।
- हालांकि, कुछ लोग कपड़े पहनकर भी भाग लेते हैं।
- हजारों लोग इसे देखने आते हैं और यह स्थानीय मेले की शुरुआत का संकेत देता है।
रोस्किल्डे फेस्टिवल
यह डेनमार्क के रोस्किल्डे शहर का प्रसिद्ध म्यूजिक फेस्टिवल है।
- यह चार दिनों तक चलता है और इसमें 180 से ज्यादा बैंड परफॉर्म करते हैं।
- इस फेस्टिवल का खास आकर्षण है नेकेड रन, जिसमें पुरुष और महिलाएं बिना कपड़ों के दौड़ते हैं।
- दौड़ के विजेताओं को म्यूजिक फेस्टिवल की महंगी टिकट मुफ्त दी जाती है।
- 1971 में दो हाई स्कूल छात्रों ने इसे शुरू किया था, और अब यह एक बड़ा इवेंट बन चुका है।
न्यूडिटी थीम का उद्देश्य
इन सभी इवेंट्स का मकसद समाज को जागरूक करना और लोगों का ध्यान उन मुद्दों की ओर खींचना है जिन पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता। चाहे वह पर्यावरण संरक्षण हो, सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान, या खुद को व्यक्त करने की आज़ादी-हर इवेंट का संदेश अनोखा है।
ये इवेंट दिखाते हैं कि कभी-कभी परंपराओं को तोड़कर और अलग तरीके अपनाकर भी बड़ी बातें कही जा सकती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications