Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Farewell Shayari and Quotes: विदाई समारोह में इन इमोशनल शायरी को पढ़कर आंखें हो जाएंगी नम
Farewell Shayari in Hindi: किसी भी तरह का विदाई समारोह भावनाओं और यादों से भरा हुआ होता है। किसी कोर्स, नौकरी या एक ख़ास जगह को छोड़ कर जाने के समय फेयरवेल का आयोजन किया जाता है।
इस फेयरवेल कार्यक्रम में कार्यकाल के दौरान के अच्छे लम्हों की याद को ताज़ा किया जाता है और बीते सफ़र को अच्छा बनाने में लगे लोगों का शुक्रिया अदा किया जाता है। पेश हैं फेयरवेल से जुड़े कुछ ऎसी ही भावनापूर्ण कोट्स और शायरी -

Farewell Shayari Wishes in Hindi
1.
अब तो जाते हैं बुत-कदे से 'मीर'
फिर मिलेंगे अगर ख़ुदा लाया

2.
आँख से दूर सही दिल से कहाँ जाएगा
जाने वाले तू हमें याद बहुत आएगा

3.
जाते हो ख़ुदा-हाफ़िज़ हाँ इतनी गुज़ारिश है
जब याद हम आ जाएँ मिलने की दुआ करना
4.
छोड़ने मैं नहीं जाता उसे दरवाज़े तक
लौट आता हूँ कि अब कौन उसे जाता देखे

Farewell Emotional Shayari Quotes in Hindi

5.
विदाई का ये दिन है, माहौल थोड़ा गमगिन
लेकिन दुआ है रब से, आप यूं ही हंसते रहो,
महकते रहो, सबके दिल में बसते रहो।
हैप्पी फेयरवेल!
6.
आज मिलेंगे, कल मिलेंगे
विदा हो जाओगे आज आप
ना जाने फिर कब मिलेंगे !
Happy Farewell !

7.
आपके साथ कुछ लम्हे कई यादें बतौर ईनाम मिले,
एक सफर पर निकले और तजुर्बे तमाम मिले।
फेयरवेल की शुभकामनाएं!
Farewell Quotes in Hindi for Seniors

8.
आपकी सोच को आवाज हम देंगे,
आपके ख्वाब को आगाज हम देंगे,
आपके जाने पर इतना भरोसा दिलाते हैं,
आपके इरादों को परवाज हम देंगे !
Happy Farewell !

9.
क्या बताऊं खूबियां आपकी विदाई पर,
महकता था दिन आपके मुस्कुराने पर,
जहां भी रहो कामयाबी की मिसाल बनो !
हैप्पी फेयरवेल डियर!
Farewell Quotes for Students in hindi
10.
आज यहां से विदा हो कर चले
जाओगे,पर आशा है कि
जहां भी जाओगे, खुशियां ही
खुशियां पाओगे !
हैप्पी फेयरवेल!
11.
आपकी विदाई की इस बेला में
कहता हूं सच, रह जाऊंगा अकेला मैं
फिर भी दुख-सुख में हूं आपके साथ
आप रहो जहां वहां मिले नई सौगात !
फेयरवेल की हार्दिक शुभकामनाएं !
12.
आप का साथ धूप में छांव है
आप का साथ समंदर में नाव है
आप का साथ अंधकार में प्रकाश है
कर रहे हैं आज आप को विदा
पर दिल में आपका ही नाम है !
हैप्पी फेयरवेल डियर!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
