Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Father's Day Wishes: पिता समान ससुर जी को ऐसे करें विश, फादर्स डे पर भेजें ये प्यार भरें खूबसूरत संदेश
Insync
oi-Staff
By Seema Rawat
ससुराल में ससुर का दर्जा बहू के लिए किसी पिता से कम नहीं होता है। ससुर और बहू के रिश्ते में बहुत प्यार के साथ बहुत मान-सम्मान होता है। कई घरों में सास से ज्यादा सर्पोटिव ससुर होते हैं, जो बहुओं को बेटियों की तरह ही समान दर्जा देते हैं।
इसलिए आज हम आपके लिए फादर्स डे पर ससुर जी के लिए स्पेशल कोट्स और विश लेकर आए हैं। जिसे भेज आप उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करके इस रिश्ते में और प्यार और सम्मान को बढ़ा सकते हैं।

- जब भगवान आपसे बहुत खुश हो तो वो आपकी जिंदगी में आप जैसे एक प्यारे इंसान को भेज देता है, जो एक ससुर होकर भी पिता की तरह प्यार देते हैं। ऐसे देव दूत समान इंसान को हैप्पी फादर्स डे!
- शादी के बाद मुझे एक और पिता मिले हैं, जो मेरा खूब ख्याल रखते हैं। मुझे अपने परिवार में शामिल करने के लिए आपका धन्यवाद। हैप्पी फादर्स डे!
- आपने हमेशा मुझे अपनी बेटी की तरह समझा, इसके लिए मैं आपका और भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं। हैप्पी फादर्स डे ससुर जी!
- इस विशेष अवसर पर मैं आपके लिए खुशी और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। आप मेरे लिए एक शानदार पिता हैं और मैं आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी। हैप्पी फादर्स डे पापा!
- देते हैं हर वक्त हौसला और कभी नहीं करते तकरार,आप अपनी बेटी की तरह करते हैं मुझे प्यार, आपको फादर्स डे की शुभकामनाएं।
- पराये घर में आकर भी मुझे आपने पिता की कमी महसूस न होने दी, खुशनसीब हूं मैं कि आपके घर की बहू बनी। हैप्पी फादर्स डे ससुर जी!
- मेरे जीवन के सबसे खास लोगों में से एक मेरे ससुर जी को फादर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं।
- पीहर में जो रिश्ता होता है पिता से वही रिश्ता होता है ससुराल में ससुर से,अपने अनुभव से जीवन की राह बताते हैं, दुख भांप जाते हैं बड़ी दूर से। हैप्पी फादर्स डे ससुर जी!
- दुआ है मेरी भगवान से उनका कोई सपना न रहे अधूरा, ससुराल में एक पिता की कमी को वो करते हैं पूरा। हैप्पी फादर्स डे ससुर जी!
- हर परिस्थिति में उचित राह दिखाते हैं, चाहे हो कड़ाकेदार ठंड या तेज धूप, ससुराल में ससुर जी होते हैं, पिता का दूसरा रूप। हैप्पी फादर्स डे ससुर जी!
- आपने हमेशा मुझे अपनी बेटी समझा, ससुर-बहू नहीं, बल्कि एक बाप-बेटी सा रिश्ता निभाया, इतने प्यार और सत्कार के लिए आपका दिल से शुक्रिया। हैप्पी फादर्स डे ससुर जी!
- आपने मुझे हमेशा से अपने बेटे की तरह माना है, मुझे घर का सदस्य बना इज्जत से नवाजा है,
दिल से करता हूं ईश्वर का शुक्रिया जिन्होंने आपको मेरा ससुर और मुझे दामाद बनाया है। हैप्पी फादर्स डे ससुर जी!
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
