Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Fathers Day 2023 : फादर्स डे पर पापा को तोहफा देने का बना रही है मन, इन गिफ्ट आइडियाज से मिलेगी मदद
इस साल फादर्स डे 18 जून को सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर बच्चे के लिए उनके पापा किसी सुपर हीरो की तरह होते हैं, जो दिन रात उनकी ख्वाहिशों को पूरा करने में लगे रहते हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी भी बनती है कि हम उनके इस स्पेशल डे को अच्छे से सेलिब्रेट करें, और ये दिन उनके लिए यादगार बनाने की कोशिश करें। ऐसे में अगर आप भी अपने पापा को स्पेशल महसूस करवाने के लिए उनके इस दिन को खास बनाना चाहते हैं तो ये गिफ्ट्स देकर उन्हे फादर्स डे विश कर सकते हैं।

फादर्स डे गिफ्ट आइडिया
1. कस्टमाइज कॉफी मग
अगर आपके पापा चाय या कॉफी के शौकीन हैं त आप उन्हें कस्टमाइज कॉफी मग दे सकते हैं। इस कॉफी मग पर आप अपने पापा के साथ अपनी फोटो प्रिंट करवा सकते हैं या फिर कोई प्यारा सा मैसेज दें सकते हैं। आपके पापा को ये गिफ्ट बेहद पसंद आएगा।
2. स्पेक्स होल्डर है अच्छा ऑप्शन
अगर आपके पापा कमजोर आंखों का चश्मा पहनते हैं या फिर धूप का चश्मा पहनना पसंद करते हैं तो आप उन्हें एक स्पेक्स होल्डर तोहफे में दे सकतें हैं ये ना सिर्फ पापा के टेबल की शान बढ़ाएगा बल्कि उनके चश्मे को भी सुरक्षित रखेगा।
3. वॉलेट भी है सही विकल्प
पापा के लिए आप कस्टमाइज वॉलेट बनवा सकते हैं। हम सभी के पापा अक्सर अपने पूराने फटे वॉलेट को लंबे समय तक चलाते हैं। ऐसे में आप उनके वॉलेट को बदलने के लिए पहला कदम उठाएं और अपने पापा के नाम, या कोई मैसेज के साथ वॉलेट कस्टमाइज करवाएं।
4. स्मार्ट वॉच से उनकी फिटनेस का रखें ख्याल
पापा पूरी परिवार का ख्याल रखते हैं, लेकिन अब आपकी बारी है उनकी सेहत का ध्यान रखने की। आज के समय में मार्केट में कई तरह के स्मार्ट वॉच आसानी से सही प्राइज में मिल जाते हैं। आप अपने पापा के लिए एख स्मार्ट वॉच खरीद सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे आपको पापा को सिर्फ इसे गिफ्ट नहीं करना बल्कि उनके हेल्थ को भी चेक करते रहना है।
5. मसाज वाली चप्पल
अगर आपके पापा के पैरों में दर्द रहता है तो आप उन्हें एक्यूप्रेशर वाली चप्पल गिफ्ट में दें सकते हैं। यह चप्पल ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने और पैर की ऐंठन को कम करने में मदद करता है। इस चप्पल के इस्तेमला से आपके पापा की थकान दूर होगी और पैरों में दर्द भी कम होंगे।
6. मसाज पिलो से दर्द को मिले राहत
पापा के गर्दन, कमर, सिर में अगर दर्द रहता है, तो आप उनकी इस शिकायत को दूर करने के लिए उन्हें मसाद पिलो गिफ्ट में दें सकते हैं। यह गिफ्ट थोड़ा महंगा हो सकता है लेकिन आपके पापा को दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इस फदर्स डे आप उन्हें ये गिफ्ट देकर अपनी केयर दिखा सकते हैं।
7. की रिंग करवाएं कस्टमाइज
अगर आपके पापा बाइक या कार चलाते हैं तो आप उनके लिए एक प्यारा सा की चैन या की रिंग कस्टमाइज करवा सकते हैं। इस की रिंग पर कुछ ऐसा लिखवाएं जो आपके पापा के दिल को छु जाए।
8. बैक रेस्ट
ऑफिस में बैठे-बैठे काम करने से कई बार पापा के कमर में दर्द हो जाता है। ये समस्या धीरे-धीरे बड़ी बीमारी भी बन सकती हैं। इसलिए आप उन्हें इस कमर दर्द से राहत दिलाने के लिए बैक रेस्ट गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। आपके पापा इसे अपने ऑफिस के चेयर पर लगा सकते हैं, जिससे उन्हें कमर दर्द की समस्या से आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
