Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
Fifa World Cup 2026 ट्रॉफी में लगभग 5 किलो सोना, विजेता स्पेन की प्राइज मनी उड़ा देगी आपके होश
Fifa World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सफर अब समाप्त हो चुका है। फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय में 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का खिताब हासिल किया है। खिताबी जीत के बाद एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी चर्चा का विषय बनी हुई है। हर फुटबॉलर का सपना इस ट्रॉफी को अपने हाथों में उठाना होता है। आइए, जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी में कितना सोना इस्तेमाल हुआ है और विजेता टीम को कितनी इनामी राशि मिली।

फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी में 5.092 ग्राम सोना
फीफा के अनुसार, मौजूदा वर्ल्ड कप ट्रॉफी का कुल वजन लगभग 6.175 किलोग्राम है। इसे 18 कैरेट ठोस सोने से बनाया गया है, जिसमें करीब 5.09 किलोग्राम सोना इस्तेमाल हुआ है। ट्रॉफी के निचले हिस्से में हरे रंग का मैलाकाइट (Malachite) पत्थर लगाया गया है, जो इसकी पहचान और आकर्षण को और बढ़ाता है। हर विश्व कप के बाद विजेता देश का नाम ट्रॉफी के आधार पर लगी प्लेट में दर्ज किया जाता है। जगह भर जाने पर पुरानी प्लेट को सुरक्षित रखकर नई प्लेट लगा दी जाती है। हालांकि, विजेता टीम को यह मूल ट्रॉफी हमेशा के लिए नहीं दी जाती। पुरस्कार समारोह और आधिकारिक कार्यक्रम पूरे होने के बाद असली ट्रॉफी फीफा के पास वापस चली जाती है, जबकि विजेता देश को इसकी आधिकारिक प्रतिकृति (Replica) सौंपी जाती है। इस ट्रॉफी को बिना दस्ताने केवल फीफा अध्यक्ष, किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष और विश्व कप जीतने वाली टीम के खिलाड़ी ही छू सकते हैं। मौजूदा ट्रॉफी का पहली बार इस्तेमाल 1974 फीफा वर्ल्ड कप में किया गया था।
स्पेन ने दूसरी बार जीता विश्व कप
फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक गोल ने स्पेन को नया विश्व विजेता बना दिया। वहीं, लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने की अर्जेंटीना की उम्मीद अधूरी रह गई।
चैंपियन और उपविजेता को मिली रिकॉर्ड प्राइज मनी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली स्पेन को 50 मिलियन डॉलर (करीब 481 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली, जो विश्व कप इतिहास में किसी विजेता टीम को दी गई सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है। उपविजेता अर्जेंटीना को 33 मिलियन डॉलर (करीब 318 करोड़ रुपये) मिले। तीसरे स्थान पर रही इंग्लैंड को 29 मिलियन डॉलर, जबकि चौथे स्थान पर रही फ्रांस को 27 मिलियन डॉलर की राशि दी गई।
अन्य टीमों के लिए भी तय थी अलग प्राइज मनी
इस बार फीफा ने टूर्नामेंट के हर चरण के लिए अलग-अलग पुरस्कार राशि निर्धारित की थी। क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली प्रत्येक टीम को 19 मिलियन डॉलर, राउंड ऑफ-16 से बाहर होने वाली टीमों को 15 मिलियन डॉलर, जबकि राउंड ऑफ-32 में हारने वाली टीमों को 11 मिलियन डॉलर मिले। ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी 9 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी दी गई।
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही मिली आर्थिक सहायता
फीफा ने सभी 48 क्वालिफाई करने वाली टीमों को टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए भी आर्थिक सहयोग दिया। प्रत्येक टीम को 10 मिलियन डॉलर की भागीदारी राशि और 2.5 मिलियन डॉलर तैयारी फंड के रूप में दिए गए। यानी हर टीम को पहला मैच खेलने से पहले ही 12.5 मिलियन डॉलर की गारंटी राशि मिल गई थी।
विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी कुल पुरस्कार राशि
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 871 मिलियन डॉलर (करीब 8,386 करोड़ रुपये) की राशि वितरित की गई। यह पिछले संस्करण की तुलना में कहीं अधिक रही। इस राशि में प्रदर्शन के आधार पर मिलने वाली प्राइज मनी के साथ-साथ क्वालिफिकेशन और तैयारी फंड भी शामिल था।



Click it and Unblock the Notifications
