Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
फिजी का कंप्यूटर इंजीनियर गर्लफ्रेंड से शादी करने पहुंचा मेरठ, घरवालों ने ऑनलाइन आशिक की कर दी पिटाई
Fiji's computer engineer reaches Meerut to marry online girlfriend : सीमा हैदर और सचिन मीणा की लवस्टोरी के बाद सरहद पार करके प्यार करने वालों की एक के बाद एक मामले सामने आ रहे है। जहां कुछ दिनों पहले अंजू अपने प्यार नसरुल्ला को पाने के लिए सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंच गई, तो पाकिस्तान की अमीना ने ऑनलाइन निकाह कर भारत की आने की तैयारी कर रही हैं।
वहीं एक ऐसा मामला सामने आ रहा है। जहां फिजी का कंप्यूटर इंजीनियर बुधवार को मेरठ में अपनी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से शादी करने पहुंचा। जहां युवती के परिजनों शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक के पासपोर्ट, वीजा सहित डॉक्यूमेंट की जांच कर रही है। युवक कैसे मेरठ पहुंचा और यहां युवती से कैसे उसकी बातचीत हुई है।

पहले घरवाले हुए शादी के लिए राजी फिर कर दी पिटाई
फिजी के रहने वाले सैयद फजल को मेरठ के रसूलपुर धौलड़ी की रहने वाली युवती से सोशल मीडिया पर मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों में चैटिंग के जरिए बातचीत शुरू हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का ठान लिया। बाद में युवती ने शादी को लेकर अपने घर में बातचीत की। युवती के परिजन राजी हो गए। युवती ने यह बात फजल को बताई। फजल ने शादी की तैयारी शुरू कर दी।
इसके बाद बुधवार को फजल युवती की घर पहुंचा। जहां युवक को देखकर परिजन भड़क गए। वह शादी से इनकार कर दिए। उन्होंने युवक को वापस लौट जाने के लिए कहा। मगर, युवक बार-बार युवती को देख रहा था। वह एक बार युवती से बातचीत करना चाहता। उसने परिजनों ने युवती से लास्ट बार बातचीत करने की बात कही। जिसके बाद परिजन युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दिए। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
चैटिंग पर बढ़ी़ नजदीकियां
पुलिस को सैयद फजल ने बताया कि वह मुरादाबाद की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। लंबे समय से युवती से ऑनलाइन चैटिंग होती थी। चैटिंग पर युवती ने निकाह की बात कही थी। युवती ने बताया था कि परिजन निकाह के लिए राजी हो गए है। तुम शादी की तैयारी कर आ जाओ।
पहली पत्नी छोड़कर चली गई
पुलिस की पूछताछ पर मालूम चला कि सैयद फजल को उसकी पत्नी कुछ महीने पहले छोड़कर चली गई थी। सैयद फजल ने कंपनी में काम कर रहे स्टाफ से अपनी दोबारा शादी करने की बात कही। तो इस कंपनी में कार्यरत रसूलपुर धौलडी निवासी ने गांव के ही एक परिवार से सैयद फजल का कांटेक्ट करवा दिया। अब युवक से पूछताछ की जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications
