Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Ramoji Rao Net Worth: नहीं रहे रामोजी फिल्म सिटी के फाउंडर, जानें कैसे बने पत्रकार से बने थे मीडिया टायकून
Film Producer Ramoji Rao Net worth : दुनिया की सबसे बड़ी रामोजी फिल्म सिटी और ईनाडु अखबार के संस्थापक रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। गिरते स्वास्थ्य की वजह से वह 5 जून से अस्पताल में भर्ती थे। इस दुखद मौके पर उन्हें सेलेब्स से लेकर राजनेता तक श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
रामोजी राव एक बड़े कारोबारी थे। उन्होंने हैदराबाद में उनके नाम पर शानदार फिल्म सिटी बनाई। यही नहीं, उनका मीडिया इंडस्ट्री में उनका काफी ऊंचा रूतबा था। यहां हम बता रहे हैं रामोजी राव का नेटवर्थ। कभी पत्रकार बनकर अपना करियर शुरू करने जानते है कैसे अरबों की संपत्ति के मालिक बन गए?

गरीब परिवार में हुआ था जन्म
16 नवंबर 1936 को रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था। बचपन से ही क्रिएटिव माइंड के रहे रामोजी का मन समाजसेवा में लगता था। उन्होंने साहित्य में शिक्षा लेने के बाद मीडिया की दुनिया में एंट्री की। 1974 में उन्होंने ईनाडु अखबार की शुरुआत की। ये अखबार तेलुगु भाषा में आंध्र प्रदेश के कुछ राज्यों में बेचा जाता था। मगर 'अन्नदाता' पत्रिका' की वजह से उनके करियर में जबरदस्त उछाल आया। ये पत्रिका खासतौर पर कृषि शिक्षा और कृषि तकनीकों पर आधारित थी।
फिल्म सिटी का कराया निर्माण
1996 में हैदराबाद में रामोजी राव ने रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण कराया। 1666 एकड़ में फैले इस फिल्म सिटी में अब तक कई बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग हो चुकी है। रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद का मुख्य अट्रेक्शन प्वाइंट बन चुका है। इस फिल्म सिटी की एंट्री टिकट ही 1350 रूपए के करीब है।
4.7 अरब डॉलर की संपति पीछे छोड़ गए
रामोजी राव की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो अपने पीछे 4.7 अरब डॉलर की संपति छोड़ गए। इंडियन करेंसी के मुताबिक वो 41,706 करोड़ रुपये के मालिक थे। वहीं वो एक महीने में 26 लाख रुपये कमा लेते थे। रामोजी राव की कमाई का सबसे बड़ा जरिया रामोजी फिल्म सिटी था। इसके अलावा ETV नेटवर्क, ईनाडु अखबार, फिल्म प्रोडक्शन और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स से भी वो अच्छी खासी कमाई कर लेते थे।



Click it and Unblock the Notifications