Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
फिल्म फेयर अवार्ड किस आधार पर दिया जाता है? जानें 70th Filmfare Awards 2025 में किसे क्या मिला
Filmfare Awards 2025 Full Winner List: फिल्म फेयर अवार्ड्स बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित अवॉर्ड्स में से एक हैं, जिन्हें हिंदी सिनेमा का 'ऑस्कर' भी कहा जाता है। हर साल इस मंच पर उन कलाकारों, निर्देशकों और तकनीकी टीमों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत से दर्शकों का दिल जीता हो। बीती रात यानी 11 अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद में 70वें फिल्म फेयर अवार्ड का जश्न मनाया गया। शो को होस्ट करने का जिम्मा शाहरुख खान और करण जौहर ने संभाला। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म फेयर अवार्ड आखिर किस आधार पर दिया जाता है?
इस बार 70वें फिल्म फेयर अवार्ड्स 2025 ने भी सिनेमा प्रेमियों का दिल जीत लिया, जहां कुछ नए चेहरों ने चमक बिखेरी तो कुछ दिग्गजों ने फिर साबित किया कि वे अब भी बॉलीवुड के बादशाह हैं। आइए जानते हैं फिल्म फेयर अवार्ड की चयन प्रक्रिया और 2025 में किसने जीते कौन-कौन से बड़े अवॉर्ड।
फिल्म फेयर अवार्ड किस आधार पर दिया जाता है? (How the Winners Are Chosen)
बीती रात किस अभिनेता या अभिनेत्री को कौन सा अवार्ड मिला ये जानने से पहले जान लेते हैं कि फिल्म फेयर अवार्ड किस आधार पर दिया जाता है। दरअसल, इस अवार्ड की खास बात है इसका डबल वोटिंग सिस्टम (Dual Voting System) यानी जनता (public voting) और एक विशेषज्ञ ज्यूरी दोनों मिलकर विजेताओं का फैसला करती हैं।

'लापता लेडीज' रही अव्वल
फिल्म फेयर अवार्ड में बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ भोजपुरी सितारों का भी जलवा देखने को मिला। वहीं अवार्ड शो में किरण राव की 'लापता लेडीज' ने बाजी मार ली। जी हां, इस फिल्म को अलग-अलग कैटेगिरी में कई बार नॉमिनेशन मिला और बहुत से अवार्ड भी अपने नाम किए। दूसरे नंबर पर आई क्राइम और थ्रिलर फिल्म 'किल' जिसने कई अवार्ड अपने नाम किए।
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 की विनर्स की पूरी लिस्ट
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: छाया कदम (लापता लेडीज)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: रवि किशन (लापता लेडीज)
बेस्ट फिल्म: लापता लेडीज
बेस्ट डायरेक्टर: किरण राव (लापता लेडीज)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम: राम संपत (लापता लेडीज)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: अरिजीत सिंह (सजनी- लापता लेडीज)
बेस्ट फीमेल डेब्यू: नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स: प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
बेस्ट डायलॉग: स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
बेस्ट स्क्रीनप्ले: स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन: दर्शन जालान (लापता लेडीज)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: राम संपत (लापता लेडीज)
बेस्ट लिरिक्सिस्ट: प्रशांत पांड़े (सजनी- लापता लेडीज)
बेस्ट मेल डेब्यू: लक्ष्य (किल)
बेस्ट साउंड डिजाइन: सुभाष साहू (किल)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: राफे महमूद (किल)
बेस्ट एक्शन: सीयंग ओएच और परवेज शेख (किल)
बेस्ट एडिटिंग: शिवकुमार वी. पणिक्कर (किल)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: मयूर शर्मा (किल)
बेस्ट वीएफएक्स: रीडिफाइन (मूंज्या)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: जीनत अमान
बेस्ट एक्टर: अभिषेक बच्चन (I Want to Talk), कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन)
बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्ट (जिगरा)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: मधुबंती बागची (आज की रात - स्त्री 2)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: कुणाल खेमू (मंडगांव एक्सप्रेस), आदित्य सुहास जंभाले (आर्टिकल 370)
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स: राजकुमार राव (श्रीकांत)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स: I Want to Talk (शूजित सरकार)
बेस्ट स्टोरी: आदित्य धर और मोनाल ठाकर (आर्टिकल 370)
बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले: रितेश शाह और तुषार शीतल जैन (आई वांट टू टॉक)
बेस्ट कोरियोग्राफी: बॉस्को सीजर (बैड न्यूज-तौबा-तौबा)



Click it and Unblock the Notifications











