Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Self-Made Millionaires Tips : जिन लोगों में होती हैं ये 5 आदतें, उन्हें कोई अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता
Money Habits of Self-Made Millionaires : हर व्यक्ति अमीर बनने की ख्वाहिश रखता है लेकिन यह भी सच है कि यह इतना आसान भी नहीं है, जितना लगता है। फिर भी कुछ ऐसी आदतें हैं जिनको अपने रूटीन में लाकर आप जल्द ही अमीर बनने का ख्बाव पूरा कर सकते हैं। अमीर बनने का सबसे सिम्पल फार्मूला यह है कि किस्मत पर नहीं बल्कि मेहनत पर यकीन करें। अमीर बनने वाले तमाम लोगों के सक्सेस के पीछे ये ही फार्मूला काम करता है।
बल्कि वे योजनाबद्ध तरीके से अपने काम में जुटे रहते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के कुछ नियम होते हैं, जिन लोगों में ये आदतें पाई जाती हैं वो जल्द अमीर बनते हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसी 5 आदतों के बारे में जो आपको अमीर बनने में मदद कर सकती हैं:

टाइम मैनेजमेंट यानी समय का सदुपयोग करे
आपने कई बार कितने लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि टाइम इज मनी अर्थात समय ही धन है। इसका मतलब है कि समय का सदुपयोग करे न कि उसे व्यर्थ ही जाने दे। धन तो लौटकर आ जाता है लेकिन एक बार जो समय बीत गया वो वापिस नहीं आता है। समय का सदुपयोग करने वाले जल्द अमीर बन सकते हैं। इसमें पढ़ना, कुशलता विकसित करना, जानकारी जुटाना आदि शामिल है। इसका एक फार्मूला है। आप खुद गौर कीजीए कि जिन कामों को पर समय खर्च करने से फायदा नहीं है, फिर ऐसे काम करना बंद कर दें।
अपने लक्ष्य पर फोकस करें
कारोबार या नौकरी में सफलता पाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी क्षमता के हिसाब से लक्ष्य निर्धारित करें। एक बार लक्ष्य बनाने के बाद उसे प्राप्त करने पर फोकस करें। अमीर लोग हमेशा लक्ष्य निर्धारित करके एक दिशा की तरफ बढ़ते हैं। वे जानते हैं कि वे क्या चाहते हैं और इसे प्राप्त करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ते है।
पैसे को बेफिजूल खर्च करने से बचे
अमीर लोग अपने पैसे को लेकर बहुत ही अनुशासित होते हैं। वो बजट बनाकर चलते हैं। जिस वजह से वो अनावश्यक खर्चों से बच जाते हैं और पैसों को पास रखने की बजाय निवेश करने पर ध्यान देते हैं।
किस्मत पर भी रखें भरोसा
ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जो थोड़ा सा वित्तिय नुकसान होने पर किस्मत को कोसते हैं। वहीं कुछ लोग अपना हर काम किस्मत पर छोड़ देते हैं। लेकिन ज्यादातर अमीरों की मानें तो उन्होंने सिर्फ मेहनत और बड़े जोखिम उठाकर अपने मुकाम को पाया है।
बचत के साथ निवेश है जरूरी
अगर आप अपनी सैलेरी से बचत करते हैं तो यह एक अच्छी बात है। क्या आप जानते हैं हर साल बढ़ती महंगाई के साथ पैसों की वैल्यू कम होती जा रही है। इसलिए आपको इन्वेस्टमेंट करना भी जरूरी है ताकि समय के साथ आपका इन्वेस्टमेंट अच्छा रिटर्न दे और यह आदत आपको अमीर बनने में मदद करेगी।



Click it and Unblock the Notifications
