Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
Paris Olympics 2024 : पहली बार सेना से दो महिलाएं ओलंपिक में खेलकर रचेगी इतिहास, जानिए कौन हैं ये?
Paris Olympics 2024 : इस बार पेरिस में आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम्स में गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा समेत सेना के 24 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस बार पहली बार ओलंपिक दल में सेना की दो महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं।
राष्ट्रमंडल खेल 2022 की कांस्य पदक विजेता हवलदार जैस्मीन लंबोरिया (मुक्केबाजी) और 2023 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सीपीओ रीतिका हुड्डा टीम में शामिल होकर ओलंपिक खेलकर इतिहास रचेंगी। आइए जानते हैं दोनों ही एथलीटों के बारे में-

जैस्मीन लांबोरिया
हरियाणा के भिवानी से मुक्केबाज जैस्मीन लंबोरिया 57 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जैस्मिन के चाचा संदीप ही उसके कोच हैं। जैस्मीन 4 इंटरनेशनल मेडल वो जीत चुकी हैं। पहली बार वो ओेलंपिक में खेलेंगी। जैस्मिन लंबोरिया ने 2016 में दसवीं कक्षा में पढ़ते-पढ़ते परदादा और चाचा से प्रेरित होकर बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था।
जैस्मिन लंबोरिया ने साल 2021 में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल, 2021 में इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल, 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक प्राप्त किया था। साल 2023 में वह एशियन चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। जैस्मिन भारतीय सेना में हवलदार के पद पर है। जैस्मिन का पहला मैच 30 जुलाई को होगा।
रितिका हुड्डा
भारतीय सेना में सीपीओ रितिका हुड्डा भी इस बार पेरिस में 76 किलोग्राम भारवर्ग में पेरिस ओलंपिक का टिकट मिला है। रोहतक के खरकड़ा गांव की रहने वाली पहलवान रितिका हुड्डा ने महज 8 साल पहले कुश्ती की शुरुआत करने वाली रितिका ने बेहद कम समय में ओलंपिक का मुकाम हासिल किया है, जोकि किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है। रितिका हुड्डा को डाइट्स, न्यूट्रिशन, फिजियो के अलावा वित्तीय सहायता प्रदान करने में रिलायंस फाउंडेशन का बड़ा रोल है। रितिका ने 2023 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की कांस्य पदक अपने नाम किया था।



Click it and Unblock the Notifications