Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Beach Wedding: समुद्र किनारे ड्रीमी वेडिंग के लिए ढूंढ रहे हैं लोकेशन, ये है 5 बीच वेडिंग डेस्टिनेशन
Beach Wedding Destinations : सेलिब्रेटिज की खूबसूरत लोकेशन पर शादी और फोटोज देखकर अब हर किसी का मन करता है कि वो ऐसी किसी लोकेशन पर शादी करें और खूबसूरत नजर आए। आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड खूब चल रहा है। रॉयल वेडिंग डेस्टिनेशन के बाद बीच डेस्टिनेशन सबकी हिट लिस्ट पर रहता है। अगर आप भी बीच लोकेशन पर शादी करने की चाह रखते हैं तो यहां कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं-

गोवा
बीच वेडिंग डेस्टिनेशन की बात हो, तो गोवा का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। बीच वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए गोवा बहुत ही खूबसूरत और एकदम परफेक्ट लोकेशन है। सर्दियों में अगर आप शादी के लिए बीच डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ये एक बेहतरीन जगह है। आप वेडिंग प्लानर के जरिए आप भी शादी प्लान करवा सकते हैं। ये कई बीच होटल्स आपको वेडिंग के लिए मिल जाएंगे, जो इस थीम की शादियों के लिए काफी पॉप्युलर है।
बेस्ट टाइम: नवम्बर- जनवरी
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड्स
आप अंडमान एंड निकोबार में भी शादी प्लान कर सकते हैं. ये जगह हनीमून के लिए पसंदीदा जगहों में से एक है। समुद्र के किनारे पर लगे पाम के पेड़ और समुद्र की लहरे आपकी शादी को यादगार बना देंगे। हैवलॉक और रॉस आईलैंड में कई रिसॉर्ट हैं जो आपके बजट के अनुसार आपकी शादी की योजना बनाने में मदद करते हैं।
बेस्ट टाइम: सितंबर-मई
केरल
बीच वेडिंग के लिए आप केरल के एलेप्पी या कोवलम को भी चुन सकते हैं। शांत बैकवॉटर और समुद्री खुबसुरती आपकी शादी को और भी सुंदर बना देंगे।
बेस्ट टाइम : अक्टूबर- मार्च

पुडुचेरी
पुडुचेरी में ऑरोविले बीच एक बहुत ही मशहूर बीच हैं। आप इस जगह को भी शादी के लिए चुन सकते हैं। समुद्र किनारे के सुंदर नजारे आपकी शादी की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
बेस्ट टाइम: अक्टूबर- फरवरी
लक्षद्वीप -
लक्षद्वीप, भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट से 200 से 440 किमी दूर लक्षद्वीप सागर में स्थित एक द्वीपसमूह है। लक्षद्वीप द्वीप समूह देश के सबसे खूबसूरत बीच डेस्टिनेशन में से एक है। लक्षद्वीप का बांगरम द्वीप, कावारत्ती द्वीप और मिनिकॉय द्वीप शांत बैकवॉटर और क्लीन वॉटर के लिए जाना जाता है।
इन द्वीपों पर कई रिसॉर्ट और होटल हैं, जो वेडिंग फंक्शन के लिए क्रूज तक किराए पर देते हैं। बीच डेस्टिनेशन होने की वजह से यहां गेस्ट के लिए लिए स्कूबा डाइविंग, कायाकिंग और फिशिंग जैसी वॉटर स्पोटर्स एक्टिविटीज आपकी शादी का मजा दोगुना कर सकता है। नारियल के खूबसूरत पेड़ और वाटर स्पोर्ट्स आपकी शादी में खूबसूरती और एडवेंचर्स को शामिल करता है।
बेस्ट टाइम: अक्टूबर-मार्च



Click it and Unblock the Notifications