Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
Flower Rangoli Designs : इस दिवाली जगमग रोशनी के साथ बनाए ये फूलो की रंगोली, खिल उठे घर का अंगना
दिवाली पर हर घर के आंगन में रंगोली बनी हुई नजर आती है, जो न सिर्फ खुशियां बल्कि त्योहार से जुडी सकारात्मकता का प्रतीक है। लोग इस दिन कई तरह की रंग-बिरंगी रंगोली बनाते हैं। आप इस दिवाली चाहे तो फूलों की दिवाली बना सकते हैं। ये न खूबसूरत दिखती बल्कि ईको-फ्रेंडली भी होती है। फूलों की रंगोली बनाना आसान है, और इसके लिए आपको बस थोड़ी सी योजना और सही प्रकार के फूलों की जरूरत होती है।
इन डिज़ाइनों से आप दीवाली पर खूबसूरत और ईको-फ्रेंडली रंगोली बना सकते हैं, जिससे घर में सुंदरता और सकारात्मकता आएगी। दिवाली पर फूलों की रंगोली बनाने के लिए आप यहां से कई खूबसूरत और पारंपरिक डिजाइनों में से चुन सकते हैं।

गोलाकार रंगोली
गोल रंगोली सबसे आसान और खूबसूरत डिज़ाइन है। इसके केंद्र में गेंदा या गुलाब की पंखुड़ियों का घेरा बनाएं, फिर उसके चारों ओर अन्य फूलों से लेयर बनाते हुए बाहर की ओर गोलाकार डिजाइन तैयार करें। बीच में दीया रखें, जिससे रंगोली में एक आकर्षक लुक आएगा।

स्वस्तिक रंगोली
स्वस्तिक एक शुभ प्रतीक माना जाता है, और इसे फूलों से बनाने से रंगोली का आकर्षण बढ़ता है। गेंदा और गुलाब की पंखुड़ियों से स्वस्तिक का आकार बनाएं, और उसके चारों कोनों में दीये रखें।

पंखुड़ियों की पत्तियां डिज़ाइन (Flower Petal Leaves Designs)
इस डिज़ाइन में पंखुड़ियों को पत्तियों की तरह सजाया जाता है। गुलाब, गेंदा, और अन्य रंगीन फूलों की पंखुड़ियों को पत्तियों के आकार में सजाएं। बीच में एक बड़ा दीया रख सकते हैं या बीच में कोई छोटा मंडल बनाकर इसे विशेष लुक दे सकते हैं।

चक्र या मंडला (Mandala) डिज़ाइन
मंडला डिज़ाइन में फूलों की पंखुड़ियों को गोलाकार रूप में लेयर-बाय-लेयर बिछाया जाता है। इसे अंदर से बाहर की ओर सजाएं। अलग-अलग रंगों की पंखुड़ियों का उपयोग करके विभिन्न लेयर्स बनाएं, और अंतिम बाहरी लेयर पर दीये लगाएं।

सिम्पल सी रंगोली डिजाइन
अगर आप दिवाली पर ज्यादा भारी भरकम रंगोली नहीं बना सकती हैं, या आपके पास रंगोली बनाने के लिए जरा भी समय नहीं बचा हैं, तो आप फूलों की मदद से इस तरह सिम्पल रंगोली बना सकते हैं।
मल्टी लेयर्ड रंगोली डिज़ाइन
मोर का डिजाइन थोड़ा पेचीदा होता है, लेकिन बहुत सुंदर दिखता है। गुलाबी, नीले, हरे फूलों की पंखुड़ियों का उपयोग करके मोर की आकृति बनाएं और उसकी पूंछ को विभिन्न रंगों की पंखुड़ियों से सजाएं।

दीया थीम रंगोली
फूलों से दीयों के आकार में रंगोली बनाएं और बीच में असली दीये रखें। यह थीम सरल और सुंदर होती है। गेंदा और गुलाब की पंखुड़ियों से दीया का आकार बनाएं और अंदर दीये जलाएं।

लेयर्ड फ्लोरल रंगोली
आप दिवाली पर इस तरह से अलग-अलग फूलों की पत्तियों को बनाकर रंगोली तैयार कर सकती है/ सेंटर पर फूलों से भरा हुआ बर्तन रखकर आप आसपास अलग-अलग फूलों की लेयर्ड बनाकर इस तरह से खूबसूरत रंगोली बना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
