Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Fog Driving Tips: कोहरे में गाड़ी चलाते समय जरूर रखें इन बातों का ख्याल, ये टिप्स बचा सकते हैं आपकी जान
Fog Driving Tips: देश में सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है। अचानक तापमान में गिरावट से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छा गया है। बीते कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में इतना घना कोहरा देखने को मिला कि सुबह और रात के समय सड़कों पर विजिबिलिटी लगभग शून्य तक पहुंच गई। इसका सीधा असर ट्रैफिक पर पड़ा और कई जगहों से सड़क हादसों की खबरें भी सामने आईं। दरअसल, कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त इंसान को सामने की सड़क सही से नजर नहीं आती, जिससे गाड़ी चलाना मुश्किल हो जाता है और एक्सीडेंट का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में, जरा सी भी लापरवाही आपको काफी भारी पड़ सकती है। अगर आप भी कोहरे में ड्राइव करते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसी 5 टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप कोहरे में सुरक्षित तरीके से ड्राइविंग कर सकेंगे और हादसों से बच पाएंगे। आज इस लेख में हम आपको ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप कोहरे में भी आराम से गाड़ी चला पाएंगे और हादसों से भी सुरक्षित रहेंगे। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

1. तेज स्पीड में गाड़ी न चलाएं
कोहरे में तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना खतरनाक साबित हो सकता है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से अचानक सामने कोई वाहन, पैदल यात्री या जानवर आ सकता है। इसलिए हमेशा अपनी गाड़ी की स्पीड कंट्रोल में रखें और जरूरत से ज्यादा तेज गाड़ी न चलाएं। लेन बदलने और रॉन्ग साइड जाने से भी पूरी तरह बचें।
2. डिफॉगर और वाइपर का इस्तेमाल करें
सर्दियों में कार की विंडशील्ड पर धुंध जमना शुरू हो जाती है, जिससे देखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में, इससे बचने के लिए गाड़ी का डिफॉगर जरूर ऑन रखें। इससे शीशों पर धुंध नहीं जमेगी और आपको बाहर का साफ दिखाई देगा। अगर बाहर नमी हो तो वाइपर का भी इस्तेमाल करें, ताकि विंडशील्ड साफ रहे।
3. फॉग लैंप और लो बीम हेडलाइट का प्रयोग करें
कोहरे में हाई बीम हेडलाइट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे रोशनी वापस आंखों पर पड़ती है। कोहरे में गाड़ी चलाते समय हमेशा फॉग लैंप या लो बीम हेडलाइट जलाकर रखें। इससे आपको सामने का रास्ता भी दिखेगा और दूसरे ड्राइवर को भी आपकी गाड़ी नजर आएगी।
4. ओवरटेक करने से बचें
घने कोहरे में ड्राइविंग के वक्त आप किसी भी वाहन को ओवरटेक करने से बचें। दरअसल, विजिबिलिटी कम होने के कारण सामने से आ रहे वाहन का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे एक्सीडेंट होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए अपनी लेन में ही चलें।
5. सुरक्षित दूरी बनाकर रखें
कोहरे में ड्राइविंग करते समय अपने सामने वाले वाहन से सुरक्षित दूरी बनाकर चलें। दरअसल, कोहरे में अचानक ब्रेक लगने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में, अगर आप सामने वाली गाड़ी से बहुत पास चल रहे हैं, तो टक्कर हो सकती है। इसलिए हमेशा अपने वाहन और सामने वाले वाहन में उचित गैप रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते ब्रेक लगाया जा सके।
6. इमरजेंसी लाइट का इस्तेमाल करें
अगर कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो जाए या आपको सड़क किनारे गाड़ी रोकनी पड़े, तो पार्किंग या हैजर्ड लाइट ऑन कर दें। इससे पीछे से आने वाले वाहन को आपकी गाड़ी दिख जाएगी।
7. इंडिकेटर और हॉर्न का उपयोग करें
ड्राइविंग करते समय मोड़ पर या लेन बदलते समय इंडिकेटर जरूर दें। जरूरत पड़ने पर हल्का हॉर्न भी बजा सकते हैं, जिससे सामने वाले ड्राइवर को आपकी मौजूदगी का पता चल सके।



Click it and Unblock the Notifications
