Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
'जीरो' देनदारी, एक भी डिग्री 'नहीं', Modi 3.0 में मंत्री बने चिराग पासवान के पास जानें कितनी संपत्ति
Chirag Paswan Net Worth : लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान इन दिनों चर्चाओं में हैं। इसकी एक वजह उनका डेसिंग लुक भी है। चिराग पासवान को मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री पद मिला है।
चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री (Minister of Food Processing Industries) का ओहदा मिला है। मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले चिराग की गिनती अमीर सांसदों में होती है।
अगर उनकी दौलत और संपत्ति की बात करें तो लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में उन्होंने अपने नेटवर्थ का खुलासा किया है, जो कि करोड़ों में है। चलिए जानते हैं कि आखिर चिराग पासवान के पास संपति के नाम पर क्या-क्या है?

चिराग की कुल संपत्ति करोड़ों में, देनदारी जीरो
लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक चिराग पासवान के पास कुल संपत्ति 2.68 करोड़ों में है। चिराग पासवान पर कोई कर्जा नहीं है। चिराग पासवान ने बताया कि उनके पास नकदी 42,000 रुपये नकद और 77 लाख रुपये बैंक बैलेंस हैं।
लाखों की गोल्ड ज्वेलरी और दो गाड़ियां
अभिनेता से नेता बने चिराग पासवान के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास कोई बीमा पॉलिसी या इंश्योरेंस में निवेश का खुलासा नहीं हुआ है। चिराग पासवान के पास दो गाड़ियां हैं। उनके पास करीब 30 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर और करीब 5 लाख रुपये की कीमत की जिप्सी है। उनके पास 14 लाख रुपये के सोने के गहने हैं।
शेयर मार्केट में मोटा निवेश
पासवान ने स्टॉक शेयरों में भी भारी भरकम निवेश किया है। उन्होंने छह कंपनियों में करीब 35.91 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट किया है। चिराग पासवान के पास पटना के श्री कृष्णापुरी में हवेली जैसा घर है। इस संपत्ति की कीमत 1 करोड़ 2 लाख रुपए है।
चिराग पासवान के पास नहीं है कोई डिग्री
चिराग पासवान की क्वालिफिकेशन की बात करें, तो उनके पास कोई डिग्री नहीं है। उनकी शिक्षा इंटरमीडिएट यानी 12वीं तक की है। दरअसल चिराग अपनी बीटेक की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए हैं। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी स्थित कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी, झांसी में बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन मात्र दो सेमेस्टर तक की ही पढ़ाई कर पाए। इस प्रकार चिराग ने इंटर तक की ही पूरी पढ़ाई पूरी की है।



Click it and Unblock the Notifications
