Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
पाकिस्तान का कराची है दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर, पहले नंबर पर कौन, देखें लिस्ट
फोर्ब्स एडवाइजर ने टूरिस्ट की सेफ्टी को लेकर एक लिस्ट जारी की और इसमें दुनिया के टॉप 10 सेफ और अनसेफ शहरों की लिस्ट जारी की हैं। इस लिस्ट के मुताबिक भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का कराची शहर दुनिया के दूसरे सबसे खतरनाक शहरों में से एक है। जहां पर्यटक बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं।
वहीं बेनेजुएला के कराकस को पहला स्थान मिला हैं, जहां पर्यटकों के साथ लूट, स्नैचिंग और धोखाधड़ी के मामल आम हैं। म्यांमार का यांगून 100 में से 91.67 स्कोर के साथ दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक शहर के पायदान पर रहा। आइए जानते हैं बाकी की लिस्ट-

रहने लायक शहर नहीं है कराची
फोर्ब्स एडवाइजर ने कहा कि पर्यटकों के लिए सबसे अधिक और सबसे कम जोखिम वाले शहरों की लिस्ट बनाने के लिए, सात प्रमुख मैट्रिक्स में दुनिया के 60 शहरों की तुलना की गई। कराची बार-बार नहीं रहने लायक शहरों की सूची में आता रहा है। 2017 में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की ओर से कराची को दुनिया के सबसे कम सुरक्षित शहरों में नामित किया गया था।
ये हैं सबसे सुरक्षित शहर
फोर्ब्स एडवाइजर लिस्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में नम्बर एक पर सिंगापुर है। सिंगापुर को 100 में से शून्य अंक मिले हैं। इसे इसकी सुरक्षा, न्यूनतम प्राकृतिक आपदा जोखिम और उत्कृष्ट स्वास्थ्य देखभाल और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के कारण रैंकिंग मिली है। जापान का टोक्यो शहर दुनिया का दूसरा सबसे सुरक्षित शहर है। वहीं कनाडा का टोरंटो शहर तीसरा सबसे सुरक्षित शहर है।
यहां देखें पूरे लिस्ट
पर्यटकों के लिए दुनिया के टॉप 10 खतरनाक शहर
- कारकास (वेनेजुएला)
- कराची (पाकिस्तान)
- यांगून (म्यांमार )
- लागोस (नाइजीरिया)
- मनीला (फिलीपींस)
- ढाका (बांग्लादेश)
- बोगोटा (कोलंबिया)
- काहिरा (मिस्र)
- मेक्सिको सिटी (मेक्सिको)
- क्विटो (इक्वाडोर)
पर्यटकों के लिए दुनिया टॉप 10 सुरक्षित शहर
सिंगापुर
टोक्यो (जापान)
टोरंटो (कनाडा)
सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
ज़्यूरिख (स्विट्ज़रलैंड)
कोपेनहेगन (डेनमार्क)
सियोल (दक्षिण कोरिया)
ओसाका (जापान)
मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)
एम्स्टर्डम (नीदरलैंड)



Click it and Unblock the Notifications