Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
आज इन राज्यों का है 'हैप्पी बर्थडे', जानिये इन राज्यों के बनने के पीछे की दिलचस्प कहानियां
Formation Day on 1 November: 1 नवम्बर भारतीय राजव्यवस्था में बहुत विशेष दिन है। आज के दिन कई राज्यों की स्थापना हुई जो आज अपना जन्मदिन बना रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने इन राज्यों को ट्वीट करके बधाइयां दी हैं।
1 नवम्बर को बने ये राज्य हैं छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश। इसके अलावा कई केंद्रशासित राज्य भी बने। कुल मिलाकर आज का दिन राज्यों के बनने और टूटने के तौर पर जाना जाता है। आइये इन राज्यों के बनने के पीछे की कहानी जानते हैं।

राज्यों को अलग करने की मांग भाषाई आधार पर की गयी थी। सबसे पहले 1956 में आंध्रप्रदेश बना। फिर केरल, कर्नाटक के साथ-साथ मध्यप्रदेश भी इसी दिन बना। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश से अलग कर छत्तीसगढ़ का गठन किया।
मध्य प्रदेश की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी और इस साल यानि 2023 में ये अपना 68वां स्थापना दिवस मना रहा है।
आंध्र प्रदेश ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध राज्य माना जाता है। इसकी स्थापना भी 1 नवंबर 1956 को हुई थी।
कर्नाटक का पुनर्गठन 1 नवंबर 1956 को भाषा के आधार पर हुआ था। इसमें सभी कन्नड़ भाषी क्षेत्रों को एक ही राज्य में विलय कर दिया गया था। वहीं केरल का पुनर्गठन भी 1 नवंबर 1956 को हुआ। केरल में आज 1 नवम्बर के दिन केरला पिरवी केरल का जन्मदिन मनाते है। कुछ क्षेत्रों में इसे मलयालम दिवस के नाम से भी जाना जाता है।
पंजाब का पुर्नगठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था। वहीं पंजाब पुनर्गठन विधेयक, 1966 के अनुसार 1 नवंबर, 1966 को हरियाणा राज्य के रूप में एक नये राज्य का उदय हुआ।
छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना 1 नवंबर 2000 को हुई थी। छत्तीसगढ़ साल 2023 में अपना 23वां स्थापना दिवस मना रहा है। यह संघ का 26वां राज्य बना।
वहीं मध्य प्रदेश आज अपना 68वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
