Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा बने जामनगर राजघराने के उत्तराधिकारी, इतनी संपति के हैं मालिक नए 'जाम साहब'
अजय जडेजा के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं। दशहरा के शुभ अवसर पर गुजरात के जामनगर के जाम साहब शत्रुशल्यसिंहजी जडेजा द्वारा उन्हें उत्तराधिकारी घोषित किया गया है, जो उनके क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के अलावा एक और उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा हैं।
अजय जडेजा, जो भारतीय क्रिकेट में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं, अब राजघराने के अगले जाम साहब के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। जाम साहब की यह उपाधि और सम्मान न केवल उनके लिए गर्व की बात है, बल्कि जामनगर की जनता के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण होगा।
वर्तमान जाम साहब शत्रुशल्य सिंहजी निसंतान हैं। ऐसे में उन्होंने अगले उत्त्तराधिकार के रुप में अजय जडेजा को चुना अजय जडेजा के पिता, दौलतसिंहजी जडेजा, जाम साहब शत्रुशल्यसिंहजी के चचेरे भाई थे, इसलिए अजय जडेजा इस शाही परिवार के वंशज हैं। जामनगर, जिसे पहले नवानगर के नाम से जाना जाता था, की यह रियासत और उसके शाही परिवार का इतिहास समृद्ध और गौरवशाली रहा है।

पिता राजनीति में है सक्रिय
अजय जडेजा का जीवनशैली और पारिवारिक पृष्ठभूमि दोनों ही अत्यधिक प्रभावशाली हैं। नवानगर के शाही परिवार से आने के कारण उनके पास पहले से ही एक मजबूत और समृद्ध विरासत थी। उनके पिता, दौलतसिंहजी जडेजा, राजनीति में सक्रिय थे और जामनगर से तीन बार सांसद चुने गए थे, जिससे उनके परिवार का राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव भी गहरा था।
अजय जडेजा का परिवार
अजय जडेजा की पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अजय जडेजा की शादी समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली के बेटी अदिति जेटली से हुई हैं। दोनों के दो बच्चे हैं।
इतने करोड़ की है संपत्ति
इसके अलावा, अजय जडेजा का क्रिकेट करियर भी बेहद सफल रहा, जिसने उनकी संपत्ति और लोकप्रियता में और वृद्धि की। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति लगभग उनकी कुल नेटवर्थ की बात करें तो 1455 करोड़ रुपए से अधिक है। इस तरह वो क्रिकेटर विराट कोहली से भी ज्यादा अमीर है। इस संपत्ति का निर्माण न केवल उनकी शाही विरासत से हुआ, बल्कि क्रिकेट और अन्य व्यावसायिक उपक्रमों से भी उन्हें काफी लाभ हुआ।



Click it and Unblock the Notifications