Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
5 बार सीएम रह चुके हैं ओमप्रकाश चौटाला मनी लॉड्रिंग में जा चुके हैं तिहाड़ जेल, पीछे छोड़ गए हैं इतनी दौलत
Former Haryana CM om prakash chautala net worth : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे और गुरुग्राम स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। चौटाला को सुबह साढ़े 11 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से हरियाणा और भारतीय राजनीति में शोक की लहर है, जहां उन्हें एक प्रभावशाली नेता के रूप में जाना जाता था।
चौटाला का राजनीतिक करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा था। मुख्यमंत्री रहते हुए जेबीटी शिक्षकों की भर्ती में भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोपों में उनका नाम आया। इस मामले में उन्हें 10 साल की सजा भी सुनाई गई थी।

2009 में चुनावी हलफनामे के अनुसार, ओम प्रकाश चौटाला की कुल संपत्ति ₹15 करोड़ 35 लाख 95 हजार 730 रुपये थी।
1467 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी
ओम प्रकाश चौटाला के पास हजार करोड़ रुपये की संपत्ति होने का दावा किया जाता रहा है। सीबीआई ने चौटाला परिवार के खिलाफ 1467 करोड़ रुपये की संपत्ति मामले में चार्जशीट दायर की थी। इस मामले के मुताबिक, चौटाला परिवार की कुल संपत्ति 1467 करोड़ रुपये है, जिसमें 80 से ज्यादा प्रॉपर्टी शामिल हैं। यह संपत्ति चौटाला परिवार के राजनीतिक और व्यवसायिक प्रभाव को दर्शाती है, लेकिन इसके साथ ही यह कई विवादों और कानूनी मामलों से भी जुड़ी रही है।
ओम प्रकाश चौटाला के परिवार कौन-कौन हैं?
ओम प्रकाश चौटाला का विवाह स्नेह लता से हुआ था, जिनकी अगस्त 2019 में मृत्यु हो गई थी। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला भिवानी लोकसभा सीट से पूर्व सांसद रहे हैं, जबकि छोटे बेटे अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद से पूर्व विधायक थे। अभय चौटाला इस बार चुनाव हार गए। उनके पोते दुष्यंत चौटाला, जो हिसार लोकसभा से पूर्व सांसद रहे हैं, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। चौटाला परिवार राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है और इस परिवार ने हरियाणा की राजनीति में लंबे समय तक प्रभावी भूमिका निभाई है।
ओम प्रकाश चौटाला पर इंस्पायर्ड की फिल्म दसवीं
ओम प्रकाश चौटाला, जो देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के सबसे बड़े बेटे थे, अपने पिता के जेल जाने के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे, और इसका उन्हें हमेशा मलाल रहा। जेबीटी भर्ती घोटाले में जब वे तिहाड़ जेल में बंद थे, तो उन्होंने दसवीं की परीक्षा पास की। चौटाला ने इसे अपने आत्मसम्मान से जोड़ लिया और जेल में दिन-रात पढ़ाई कर परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनका सपना था कि वे दसवीं की पढ़ाई पूरी करें, हालांकि वे आठवीं पास थे। इस जज्बे पर आधारित अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं उनके संघर्ष और आत्मविश्वास को दर्शाती है।



Click it and Unblock the Notifications