Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Manmohan Singh's Famous Quotes: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इन अनमोल विचारों को देश हमेशा रखेगा याद
Manmohan Singh Quotes in Hindi: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, डॉ. मनमोहन सिंह, भारतीय राजनीति में एक प्रमुख और सम्मानित शख्सियत रहे हैं। 26 सितंबर 1932 को पंजाब के गांव गोपालपुर में जन्मे, डॉ. सिंह ने अपनी शिक्षा और पेशेवर जीवन में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
वे भारतीय अर्थव्यवस्था के सशक्त आर्किटेक्ट माने जाते हैं, जिन्होंने 1991 में वित्त मंत्री के रूप में कार्य करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की दिशा में अग्रसर किया। 2004 से 2014 तक भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल भारतीय राजनीति में एक मील का पत्थर था।

उनका नेतृत्व शांतिपूर्ण और समर्पित था, और वे एक कुशल अर्थशास्त्री के रूप में भी पहचाने जाते थे। उनकी विनम्रता, ईमानदारी और गहरी बुद्धिमत्ता ने उन्हें देशवासियों का आदर्श बना दिया। उनके योगदान को भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में हमेशा याद किया जाएगा।
26 दिसम्बर को उनके निधन से भारत ने एक महान नेता को खो दिया है। वे बेशक कम बोलते थे लेकिन जब भी बोलते थे बेहद प्रभाशाली ही बोलते थे। पेश हैं उनके द्वारा बोले गये कुछ ख़ास उद्धरण -
Former Prime Minister Manmohan Singh's Famous Quotes in Hindi
1.
हजारों जवाबों से अच्छी है मेरी खामोशी, न जाने कितने सवालों की आबरू रखी। -डॉ. मनमोहन सिंह
2.
मैं नहीं मानता कि मैं एक कमजोर प्रधानमंत्री हूं। मेरे दस साल का कार्यकाल इतिहासकारों के मूल्यांकन का विषय है। -डॉ. मनमोहन सिंह
3.
हम एक मिश्रित अर्थव्यवस्था हैं। हम एक मिश्रित अर्थव्यवस्था बने रहेंगे। सार्वजनिक और निजी क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। हमारे देश में निजी क्षेत्र के लिए बहुत संभावनाएं हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि भारत के उद्यमियों में इस अवसर पर आगे बढ़ने की क्षमता और इच्छाशक्ति है। -डॉ. मनमोहन सिंह
4.
मुझे कभी भी इस्तीफा देने का मन नहीं हुआ। मुझे अपना काम करने में आनंद आया। मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी, निष्ठा के साथ, बिना किसी सम्मान, भय या पक्षपात के करने की कोशिश की है। -डॉ. मनमोहन सिंह
5.
मैं ईमानदारी से मानता हूं कि इतिहास मेरे प्रति समकालीन मीडिया या संसद में विपक्षी दलों की तुलना में अधिक दयालु होगा। -डॉ. मनमोहन सिंह
Former Prime Minister Manmohan Singh's Inspirational Quotes in Hindi
6.
भारत एक समृद्ध देश है, जहां बहुत गरीब लोग रहते हैं। -डॉ. मनमोहन सिंह
7.
हारने वाला वह व्यक्ति है जिसने "अपने सपनों को छोड़ दिया है", इसलिए जब तक आप प्रयास कर रहे हैं, तब तक आप हारे नहीं हैं! -डॉ. मनमोहन सिंह
8.
किसी को भी लोकतंत्र से छेड़छाड़ करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। हम पिछली सरकार के अच्छे कामों को बंद नहीं करेंगे। -डॉ. मनमोहन सिंह
9.
मानव इतिहास के किसी भी अन्य काल की तुलना में आज विचार और कार्य की एकता की सबसे अधिक आवश्यकता है। -डॉ. मनमोहन सिंह
10.
राजनीति में लंबे समय तक कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता है। -डॉ. मनमोहन सिंह
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
