Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Friendship Day 2023: अगस्त की इस तारीख को मनाया जाएगा फ्रेंडशिप डे, जानें इस दिन का क्या है इतिहास
दोस्त हमारे जीवन का बेहद अहम और खूबसूरत हिस्सा होते हैं l उनके साथ हम कई यादें, अपने दुःख, अपनी खुशियाँ, अपनी हार-जीत, कमजोरियां या संघर्ष सभी कुछ साझा करते हैं l
परिवार के बाद दोस्त ही होते हैं जिनके लिए और जिनके साथ हम जीते हैं l फ्रेंडशिप डे साल का एक ऐसा दिन होता है जब हम दोस्तों को स्पेशल फील करवाते हैं, उनको चॉकलेट्स, हैंडबैंड, फूलों का गुलदस्ता, केक और एक्स्ट्रा लव देते हैं l

दुनियाभर में अलग अलग तारीखों पर फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है l कई देश 30 जुलाई को यह ख़ास दिन मानते हैं तो वहीं अमेरिका व भारत जैसे देशों में यह अगस्त के पहले रविवार के दिन मनाया जाता है l जानते हैं फ्रेंडशिप डे के पीछे का इतिहास और महत्व विस्तार से -
फ्रेंडशिप डे की तारीख
2011 में यूनाइटेड नेशन्स ने 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे घोषित किया था l तभी से कई देश इसे 30 जुलाई को मनाने की परंपरा में शामिल हुएl हालांकि भारत में यह अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है जो इस वर्ष 6 अगस्त को होगा l

फ्रेंडशिप डे का इतिहास
फ्रेंडशिप डे मनाने के पीछे कई कहानियां और मान्यताएं हैं l एक कहानी के अनुसार अमेरिका में 1935 अगस्त के पहले रविवार के दिन एक शख्स की हत्या हुई l जब इस खबर के बारे उसके बेस्ट फ्रेंड को पता लगा तो वह एकदम सदमे में चला गया और बिना दोस्त के अपने जीवन की कल्पना ही नहीं कर सका l इसलिए उसने भी आत्महत्या कर ली l दोस्ती का ऐसा प्रदर्शन देखकर सरकार ने इस दिन फ्रेंडशिप डे मनाए जाने का एलान किया और यह कई देशों में प्रचलन में आया l
एक अन्य दावे के अनुसार वर्ल्ड फ्रेंडशिप डे का विचार सबसे पहले 1958 में डॉ. रेमन ब्राको को आया l उनके दोस्तों ने इसे फ्रेंडशिप क्रूसेड का नाम दिया और हर साल मनाना शुरू किया l आगे चलकर यह प्रस्ताव यू.एन. के पास गया और 30 जुलाई को मित्रता दिवस मनाने की घोषणा हुई l
फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई इसको लेकर भले ही विवाद है, लेकिन इस दिन की अहमियत और इतिहास बहुत अहम रहा है l प्रेम, नोंक झोंक, सम्मान और स्नेह से भरे इस दिन का इंतज़ार सभी को रहता है l
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
