Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Friendship Day 2025: 'तेरा यार हूं मैं' से ‘ये दोस्ती' तक, 7 बॉलीवुड डायलॉग्स और गानों से मनाएं दोस्ती का जश्न
Friendship Day 2025: फ्रेंडशिप डे सिर्फ एक दिन नहीं, एक एहसास है। वो एहसास जो हमें हमारे सबसे करीबी यारों की याद दिलाता है, जिन्होंने हर अच्छे-बुरे वक्त में हमारा साथ दिया। जब बात यारी की हो, तो बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है? हिंदी फिल्मों ने हमेशा दोस्ती को बड़े पर्दे पर बेहतरीन ढंग से उतारा और उकेरा है। कभी गानों के जरिए, तो कभी दिल छू लेने वाले डायलॉग्स के जरिए।
अगर आप इस फ्रेंडशिप डे को कुछ खास तरीके से मनाना चाहते हैं तो क्यों न उन यादगार पलों को फिर से जिया जाए जिनमें दोस्ती की असली परिभाषा बसती है? तो चलिए, करते हैं यारी को सलाम इन बॉलीवुड लम्हों के साथ।

टॉप 7 फ्रेंडशिप डे डायलॉग और गाने जो दोस्ती का जश्न बनाते हैं खास
1. "तेरा यार हूं मैं..." - सोनू के टीटू की स्वीटी
जब यारी परफेक्ट अल्फाज मांगती है, तो ये गाना दिल से निकल आता है। इसे सुनते ही हर यार का चेहरा आंखों के सामने आ जाता है।
2. "ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे..." - शोले
बॉलीवुड की सबसे आइकोनिक दोस्ती 'जय' और 'वीरू' की थी, और ये गाना आज भी हर फ्रेंडशिप डे पर प्लेलिस्ट में नंबर 1 होता है। आप भी अपने दोस्त की दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए इस गाने को आज ही प्ले लिस्ट का हिस्सा बना लें।
3. "हर एक फ्रेंड जरूरी होता है..." - चिल्लर पार्टी
बचपन की दोस्ती और उसकी मासूमियत "हर एक फ्रेंड जरूरी होता है..." गाने के जरिए फिर से याद की जा सकती है। इससे बेहतर कोई और गाना आपकी दोस्ती को बयां नहीं कर सकता।
4. "दिल चाहता है..." - दिल चाहता है
गोवा ट्रिप की प्लानिंग हो या जिंदगी की असल बातें ये गाना "दिल चाहता है..." हर दोस्ती की सच्चाई को छूता है। आप इस गाने को अपनी प्ले लिस्ट का हिस्सा बना सकते हैं।
5. "हम साथ-साथ हैं..." - हम साथ साथ हैं
जब दोस्त फैमिली से बढ़कर लगें, तो ये गाना हर रिश्ते को जोड़ देता है। इस गाने के जरिए आप अपनी फैमिली और दोस्ती को यादगार पलों से जोड़ सकते हैं।
6. "सुनो ना संग मरमर..." - यंगिस्तान
"सुनो ना संग मरमर..." ये गाना थोड़ी सी इमोशनल, थोड़ी सी खूबसूरत दोस्ती को याद दिलाता है जो रूह को छू जाता है।
7. "मेरे दोस्त की शादी है..." - शादी के साइड इफेक्ट्स
फ्रेंड की शादी में डांस फ्लोर हो या हल्दी-मेहंदी ये गाना हर सेलिब्रेशन में यारों का तड़का लगाता है। आप भी इस बार इसे सेलिब्रेशन का हिस्सा बनाते हैं।
फ्रेंडशिप डे के लिए टॉप 7 बॉलीवुड डायलॉग्स
1. "दोस्त ना था वो, जान था मेरी..." ये डायलॉग फिल्म 'काई पो छे' से है। जब दोस्ती सिर्फ रिश्ता नहीं, जिंदगी बन जाए तो ये डायलॉग सबसे सटीक बैठता है।
2. फिल्म 'रंग दे बसंती' का ये डायलॉग- "अगर तेरा दोस्त गलत है... तो तू बदल नहीं सकता, लेकिन अगर तू गलत है, तो तेरा दोस्त तुझे जरूर बदलेगा।" "सच्चा दोस्त वही होता है जो सुधारता भी है"।
3. फिल्म 'याराना' का हिट डायलॉग "तू जो मेरा यार है, मुझको सब कुछ मिला है..." और "दोस्त अगर पास है, तो जिंदगी पूरी है"।
4. फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का सुपरहिट डायलॉग- "दोस्ती का कोई मजहब नहीं होता, दोस्त तो बस दोस्त होता है..." और "सरहदें नहीं रोक सकतीं दोस्ती को"।
5. मैने प्यार किया का डायलॉग "मेरा तो उसूल है, no sorry no thank you in friendship!"
6. फिल्म 'लक्ष्य' से "जब तक तेरे पैर चलेंगे, मेरी जान चलेगी..." जब यारी जान से भी बढ़कर हो तो ये बेस्ट है।
7. फिल्म 'शोले' का डायलॉग- "ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे" एक आइकोनिक डायलॉग है जो आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
