Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Friendship Day Funny Jokes: फ्रेंडशिप डे पर हंसी, मस्ती और रोस्ट का तड़का, दोस्तों को भेजें फनी जोक्स और शायरी
Friendship Day 2025 Funny Jokes: हर किसी इंसान की जिंदगी में दोस्त जरूर होता है। एक दोस्त ही होता है जो सुख हो या दुख हर घड़ी में मदद करने के लिए सबसे आगे रहता है। तभी तो कहते हैं कि बिना दोस्त के जिंदगी अधूरी है। ये रिश्ते खून के तो नहीं होते लेकिन दिल के जरूर होते हैं। इस साल 3 अगस्त फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा क्योंकि हर साल अगस्त के पहले रविवार को ये खास दिन मनाया जाता है।
ये दिन सिर्फ दिल छू लेने वाले मैसेज और इमोशनल पोस्ट्स का दिन नहीं है... ये दिन है उस दोस्त की टांग खींचने का, जो हर बार पार्टी में पैसे लाना भूल जाते हैं और बिल आपको भरना पड़ता है। दोस्ती वही जो हंसी में डूब जाए, और फ्रेंडशिप डे वही जो जोक्स में लोटपोट हो जाए! तो आइए, हंसते-हंसाते हैं और फनी जोस्क के साथ अपने दोस्तों को विश करते हैं।

फ्रेंडशिप डे 2025 फनी जोक्स
दोस्त: तेरे बिना जीना मुश्किल है यार!
मैं: तो Oxygen सिलेंडर ले ले भाई, मैं थोड़ी हूं!
पापा - ये सारा मोबाइल डेटा कहां गया?
बेटा - फ्रेंडशिप डे है पापा, दोस्ती निभा रहा हूं...
4 ग्रुप में एक ही जोक भेजना होता है!
Friendship का असली मतलब:
वो दोस्त जो तुझे लोन देगा नहीं, लेकिन तेरा नाम उधारियों में शामिल जरूर करवा देगा!
प्यार धोखा दे सकता है,
पर दोस्त कभी नहीं...
क्योंकि वो पहले ही सब धोखे साथ में कर चुका होता है!

एक सच्चा दोस्त वो है...
जो तेरे पापा के सामने तुझे "टॉपर" और तेरी गर्लफ्रेंड के सामने तुझे "सिंगल" साबित कर दे!
Friendship Day पर वादा करें:
अब से बर्थडे पर सिर्फ "HBD" नहीं... "HBD Bhai लिखेंगे!
कभी-कभी लगता है...
दोस्त कम और टेंशन के प्रोडक्शन यूनिट ज़्यादा हैं मेरे पास!
अगर दोस्ती में ट्रू लव है...
तो गिफ्ट में रिटर्न भी मिलेगा - वही पुरानी चॉकलेट, जो तुमने ही दी थी!
सच्चा दोस्त वही होता है...
जो तेरे दुख में हंस दे... और फिर बोले - "अबे मज़ाक कर रहा हूं यार!"
Friendship Day का असली मतलब -
"तेरे जैसे नमूने को झेलना, वो भी फ्री में!"

फनी शायरी - Friendship Day Special
दोस्ती हो गई भारी,
हर दिन मांगते उधारी,
कहते हैं - तू तो अपना है यार,
और फिर खाते हैं हमारी सारी फुचका पानिपुरी सारी!
तू दोस्त नहीं तू तो बवाल है,
तेरे जैसे दोस्त पर तो "म्यूट" ही हलाल है!
तेरे जैसे दोस्त का क्या ही कहना,
न टाइम पे आता, न उधार देता, बस इंस्टाग्राम पे दिखाता!
पढ़ते तो हम भी हैं,
पर तेरे जैसे दोस्त को पढ़ने से डर लगता है!
पता नहीं तू दोस्त है या लोन,
हमेशा बोझ ही बनकर बैठा रहता है फोन में!
Friendship Day Jokes - फुल ऑन हंसी
दोस्त: यार तू कितना बदल गया है!
मैं: तू भी तो पहले सिर्फ टेंशन देता था, अब लोन भी मांगता है!
पढ़ाई में कमजोर हूं,
प्यार में धोखा मिला...
पर दोस्ती में तुझ जैसा नमूना मिला - ये सबसे बड़ी सज़ा है!
सच्चा दोस्त वही,
जो 100 रुपये उधार मांगकर 10 बार "भाई-भाई" बोले!
तेरा साथ तो जलेबी जैसा है...
गोल-गोल घूमाता है, फिर भी मीठा लगता है!
Friendship Day का असली मतलब -
कभी Ex की बुराई, कभी फ्राई खींचाई!
फनी लाइनें जो कर दें लोटपोट
तेरे जैसे दोस्तों से ही तो जिंदगी में "ब्लॉक" ऑप्शन आया होगा!
तू वो दोस्त है जो "भाई मैं आ रहा हूं..." बोलकर अगले दिन दिखता है!
दोस्ती है तो सब माफ,
लेकिन मेरी बिरयानी में से चिकन निकालना - गुनाह!
तेरे जैसे दोस्त को देखकर तो उधारी वाले भी शर्मिंदा हो जाते हैं!
Friendship goals:
तेरे बर्थडे पर तू पार्टी दे... और बिल मैं ही भरूं!
थोड़ी शायरी, थोड़ी कटाक्ष
तू ज़िंदगी में आया तो हँसी आई,
फिर जब उधार मांगा, तो रोना आया भाई!
तेरी बातें ज़हर हैं,
तेरा स्वैग फ़ालतू है,
और फिर भी तू मेरा बेस्ट फ्रेंड है - क्योंकि और कोई झेलता नहीं तुझे!
बचपन में गिरते थे तो माँ उठाती थी,
अब गिरते हैं तो दोस्त वीडियो बनाते हैं!
Toxic दोस्त वो नहीं जो धोखा दे,
Toxic दोस्त वो जो Fries बिना पूछे खा जाए!
Friendship Day पर शपथ लें -
अबसे दोस्त को 'क्यूट' बोलने की गलती नहीं करेंगे...
वो असल में खतरनाक प्राणी है!



Click it and Unblock the Notifications
