Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Friendship Day Wishes For Office Friends: जो टॉक्सिक बॉस से बचाएं, ऐसे यारों के लिए तालियां हो जाएं
Friendship Day 2025 Wishes For Office Friends: 3 अगस्त, रविवार को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जाएगा जो हर दोस्त के लिए खास होता है। हर किसी की प्रोफेशनल लाइफ में कुछ ऐसे ऑफिस दोस्त होते हैं जो सिर्फ कलीग नहीं, बल्कि स्ट्रेस बस्टर, मोटिवेटर और मेंटल सपोर्ट सिस्टम भी होते हैं। ये वही लोग हैं जो टॉक्सिक बॉस की बातों के बीच शील्ड बन जाते हैं, जिनके साथ कॉफी मशीन के पास दो मिनट की गॉसिप पूरे दिन की थकान मिटा देती है, और जिनसे एक नजर में ही समझ आ जाता है कि "आज मीटिंग में झूठ कितना बोला गया है।"
अगर आपके ऑफिस में भी कोई ऐसा दोस्त है जो लंच ब्रेक में आपकी थाली से खाना चुराता है लेकिन मीटिंग में आपको क्रेडिट दिलवाने के लिए खड़ा रहता है तो ये मैसेज सिर्फ उनके लिए है। साथ ही टॉक्सिक बॉस के लिए खास मैसेज और शायरी।

ऑफिस फ्रेंड्स के लिए स्पेशल मैसेजेस
"तू अगर ऑफिस में न होता, तो ये कॉफी भी फीकी लगती और मीटिंग ज्यादा जहरीली।"
"वो पेंडिंग टास्क से ज्यादा रिलैक्स तेरे साथ 5 मिनट की ब्रेक होती है।"
"तू ही है वो HR-approved थैरेपी, जो हर टॉक्सिक मेल को फिल्टर कर देती है।"
"तेरे बिना Slack सूना लगता है, और Outlook में तेरा Forwarded meme ही सुकून देता है!"
"तेरे जैसा कलीग मिले तो टारगेट, डेडलाइन, KPI... सब आसान लगते हैं।"
"प्रमोशन मिले या न मिले, पर तू साथ है तो मंडे भी फ्राइडे लगता है।"

फ्रेंडशिप डे के स्पेशल शायरी
बॉस की डांट हो या क्लाइंट की साज़िश,
तेरे साथ ऑफिस बन जाता है जन्नत जैसी।
कॉफी हो या मीटिंग की बात,
तेरे बिना सब लगे बेरंग और अधूरी बात।
कहने को सहकर्मी, पर तू यारों जैसा है,
ऑफिस में तू ही तो मेरा सच्चा सहारा है।
बॉस की नजर जब तीर बन जाए,
तेरी एक मीम ही मुझे बचा जाए।
ना कोई ऑफिशियल बोनस चाहिए,
ना ही एक्स्ट्रा लंच टाइम,
बस तू साथ रहे हर मीटिंग में,
फिर क्या बॉस और क्या डेडलाइन!
कॉफी मशीन के कोने में जो हमारी बात होती है,
वो हर ऑफिस रिपोर्ट से ज़्यादा खास होती है।
काम से भले ही हो burnout की नौबत,
तेरा मज़ाक बना देता है सब कुछ perfect!
तू वो reason है जिससे मंडे भी वेलकम सा लगता है,
तेरे बिना तो पूरा ऑफिस ही bore लगता है।
तेरे साथ मीटिंग भी picnic बन जाती है,
और काम की टेंशन हल्की सी लग जाती है।

कभी लंच share, कभी gossip alert,
तेरी दोस्ती है ऑफिस की सबसे बड़ी comfort.
बॉस बोले चाहे कुछ भी उल्टा-सीधा,
तू बोले - "Ignore कर, चल चाय पीते हैं सीधा।"
Slack में जो तेरा 'Hi' आता है,
Work stress खुद ही हट जाता है।
Project चाहे fail हो या pass,
तेरा support तो रहता है class!
कब मीटिंग में कौन झूठ बोल गया,
तेरी आंखें सब कुछ बता देती हैं यार।
तेरा होना मतलब,
हर boring दिन में भी हो जाती है बहार।
ऑफिस की शांति में जो शोर है,
वो तेरी हंसी का जोर है।
टॉक्सिक माहौल में जो खुशबू सी आए,
वो तेरी दोस्ती की महक लाए।

कोई कहे सहकर्मी, कोई बोले टीममेट,
मेरे लिए तू है best office soulmate।
काम की टेंशन हो या टाइम की मार,
तेरे बिना अधूरा है ये ऑफिस वाला प्यार।
फ्रेंडशिप डे स्पेशल इंस्टा कैप्शन
जब बॉस डांटे, तब ये कहे - "चलो यार, चाय पीते हैं।"
डेडलाइन तो आते-जाते हैं, पर ये ऑफिस वाला यार हमेशा साथ निभाता है।
लंच शेयर करने वाला ही असली ऑफिस दोस्त होता है।
बॉस की मीटिंग हो या कॉफी की गॉसिप, तू हर जगह VIP है!
ऑफिस में असली सुकून तब आता है, जब यार बोले - 'फिक्र नॉट, मैं हूं ना।'
टॉक्सिक बॉस के लिए शायरी और मैसेज
"ना तारीफ मिली, ना बोनस का नाम,
बॉस के मीटिंग में सिर्फ blame का पैगाम।
फ्रेंडशिप डे है, आपको भी विश कर रहे हैं,
आपके बिना स्ट्रेस में कमी कैसे आए?"
"काम अगर थोड़ा टल जाए,
तो बॉस का चेहरा जल जाए।
फ्रेंडशिप डे पर दिल से यही दुआ है,
कभी तो आपका Outlook भी छुट्टी दिखाए!"
"आपके मेल में न punctuation होता है,
न emotion होता है,
फिर भी आप कहते हैं - 'We're like a team!'
Sir, आपका sarcasm भी zoom जितना साफ़ होता है!"

"जहां दोस्ती में मिलते हैं फूल,
वहीं आप देते हैं सिर्फ rule।
फ्रेंडशिप डे पर बस यही अरमान है,
कभी आप भी मीटिंग में late आएं जान-बूझ के जान!"
"आपके WhatsApp पे कोई 'GM' नहीं करता,
क्योंकि आपके टास्क देखकर दिल डरता।
बॉस हैं आप, मगर फ्रेंडशिप डे पर दुआ देंगे,
कभी employee की बात भी मान लें, ये ख्वाब देखेंगे!"
आप हमारे बॉस हैं, लेकिन विश हम फ्रेंडशिप डे की कर रहे हैं, शायद आज के दिन ही थोड़ा इंसानियत एक्टिवेट हो जाए!
सर/मैडम, आपकी बातों में जो जहर है, उससे तो नागिन भी शर्मा जाए। फिर भी, फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं!
कुछ बॉस इंस्पिरेशन होते हैं, कुछ मोटिवेशन, आप कंफ्यूजन और फ्रस्ट्रेशन दोनों हैं। Happy Friendship Day, though!
अगर बॉस और दोस्त दोनों एक जैसे होते, तो बर्नआउट का नाम ही ना होता।



Click it and Unblock the Notifications
