Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Varanasi Frog Wedding: वाराणसी में बारिश के लिए हुई मेंढक-मेंढकी की शादी, जानिए क्या है ये टोटका?
Varanasi Frog Wedding: उत्तर प्रदेश में इन दिनों कई इलाको में भंयकर गर्मी पड़ रही है। गर्मी से बेहाल लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे है। बारिश न होने और गर्मी के वजह से यूपी के इलाकों में सूखे जैसे हालत हो गए है।
अब अच्छी बारिश की आस लिए हुए वाराणसी के स्थानीय निवासियों ने इंद्र भगवान को प्रसन्न करने के लिए मेढ़क-मेढ़की की विधि विधान से ब्याह कराया है। इस शादी को पूरी तरह से हिंदू धर्म की परंपराओं के अनुसार मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। जिसमें महिलाओं ने विवाह गीत भी गाए।

अब इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वैसे आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं हो रहा है जहां अच्छी बारिश की मनोकामना के लिए मेढ़क और मेंढ़की के जोड़े की शादी कराई जा रही है। यह एक बहुत पुराना टोटका है।
A wedding like no other 🐸 Locals in Varanasi, UP arranged a “wedding” between a male and a female frog, in hopes of appeasing the rain gods and getting respite from the heat.
— Khabar Lahariya (@KhabarLahariya) June 13, 2024
We can’t be sure if it works, but it makes for a whimsical tale for sure 🌧️☀️ pic.twitter.com/GKDOipKp8a
बारिश से जुड़ी है मान्यता
दरअसल माना जाता है कि मेंढक-मेंढकी की शादी कराने से अच्छी वर्षा होती है। मानसून को कई जलीय जन्तु का मिलन के तौर पर देखा जाता है। इस दौरान मेंढक भी पानी से बाहर निकलकर टर्राकर मेंढकी को आकर्षित करता है। मेंढक-मेंढकी की शादी एक प्रतीक के तौर पर कराई जाती है जिससे वो दोनों मिलन के लिए तैयार हो जाएं और बारिश आ जाए। कुल मिलाकर लोग इस शादी के जरिए इंद्रदेव को खुश करते है।
शादी के बाद क्या होता है?
परंपराओं के अनुसार, एक बार शादी होने के बाद मेढ़क और मेंढ़की के नवविवाहित जोड़े को नदी या तालाब में छोड़ दिया जाता है, ताकि उनका मिलन हो सके और इसके बाद इस शादी को पूरा माना जाता है। कहा जाता है कि इस टोटके से उस इलाके में बहुत अच्छी बारिश होती है। अब बात यहीं पर खत्म नहीं होती है। आपको बता दें कि कई जगहों पर इनका तलाक भी करवाया जाता है। दरअसल जिन जगहों पर भारी बारिश होती है, तो वहां इनका तलाक करवाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
