Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पश्मीना, कन्नौज का इत्र, दार्जिलिंग की चाय, G20 के मेहमानों को PM मोदी ने दिए ये खास गिफ्ट
PM's gifts for G20 leaders: दिल्ली में आयोजित G20 में शामिल हुए राष्ट्राध्यक्षों को भारत सरकार की तरफ से स्पेशल गिफ्ट्स दिए गए। इस गिफ्ट में हस्तनिर्मित कलाकृतियों, के अलावा बेहतरीन मसाले और के साथ-साथ खादी निर्मित रीजनल साड़ियां और स्टोल शामिल थे।
ये सभी चीजें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाती है। इन्हें कुशल कारीगरों के हाथों से सावधानीपूर्वक बनाया गया था। इन गिफ्ट हैंपर में कुछ उत्पाद तो हमारे देश की अनूठी जैव-विविधता का परिणाम हैं। आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने तोहफे में क्या-क्या दिया।

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति की पत्नी को बनारसी सिल्क स्टोल
प्रधानमंत्री ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति की पत्नी को बनारसी सिल्क स्टोल उपहार में दिया। बनारसी रेशम के स्टोल भारत में काफी प्रसिद्ध हैं। वाराणसी में हस्तनिर्मित स्टोल सांस्कृतिक समृद्धि और इसकी बुनाई विरासत को दर्शाते हैं। स्टोल को आबनूस की लकड़ी के जाली बॉक्स में प्रस्तुत किया गया है, जिसे केरल के कारीगरों द्वारा बेहद घने और महीन बनावट वाली भारतीय आबनूस की लकड़ी पर 'जाली' काम का उपयोग करके हस्तनिर्मित किया गया था।

ब्राजील के राष्ट्रपति की पत्नी को पश्मीना
प्रधानमंत्री ने ब्राजील के राष्ट्रपति की पत्नी को कश्मीरी पश्मीना स्टोल का उपहार में दिया। स्टोल को पेपर माचिस बॉक्स में प्रस्तुत किया गया है, जो जम्मू और कश्मीर के सबसे नाजुक, सजावटी और प्रसिद्ध कारीगरी में से एक है।
जापान के प्रधानमंत्री की पत्नी को कांजीवरम रेशम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री की पत्नी को कांजीवरम का स्टोल उपहार में दिया। कांजीवरम रेशम भारतीय बुनाई की एक सच्ची कृति हैं, जो अपने समृद्ध और जीवंत रंगों, जटिल डिजाइनों और अद्वितीय शिल्प कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की पत्नी को बनारसी रेशम स्टोल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की पत्नी को बनारसी रेशम से बना स्टोल उपहार में दिया। बनारसी रेशम के स्टोल भारत की खूबसूरती का प्रतीक है , जो कर्नाटक के कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित किया गया था।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री की पत्नी को शहतूत रेशम स्टोल
प्रधानमंत्री ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री की पत्नी को शहतूत रेशम का स्टोल उपहार में दिया। इसे ओडिशा के कारीगरों द्वारा बनाया गया था। स्टोल को सागौन की लकड़ी के बक्से में प्रस्तुत किया गया है, इसे गुजरात के कारीगरों द्वारा कठोर और टिकाऊ सागौन की लकड़ी का उपयोग करके हस्तनिर्मित किया गया था।
स्पेन के प्रधानमंत्री की पत्नी को बनारसी रेशम का स्टोल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री की पत्नी बनारसी रेशम का स्टोल उपहार में दिया. बनारसी रेशम के स्टोल भारत के खूबसूरती के लिए जाना जाता है. यह शहर की सांस्कृतिक समृद्धि और इसकी बुनाई विरासत को दर्शाते हैं। स्टोल को आबनूस की लकड़ी के जाली बॉक्स में दिया गया. जिसे केरल के कारीगरों द्वारा बेहद घने और महीन बनावट वाली भारतीय आबनूस की लकड़ी पर नाजुक जाली या 'जाली' काम का उपयोग करके हस्तनिर्मित किया गया था।
राष्ट्राध्यक्षों और नेताओं को खादी का दुपट्टा
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्राध्यक्षों और नेताओं को खादी का दुपट्टा भेंट किया था। भारत से उत्पन्न, खादी एक पर्यावरण-अनुकूल वस्त्र सामग्री है जो हर मौसम में अपनी सुंदर बनावट और बहुमुखी प्रतिभा के लिए सबसे अधिक पसंद की जाती है। इसे कपास, रेशम, जूट या ऊन से बुना जाता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति को दिए गुलाबी मीनाकारी कफ़लिंक सेट
पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन को 'गुलाबी मीनाकारी' ब्रोच और कफ़लिंक सेट उपहार में दिया। गुलाबी मीनाकारी उत्तर प्रदेश के वाराणसी का एक जीआई-टैग्ड कला रूप है। रिपोर्ट के अनुसार, ये कफ़लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए अमेरिका के प्रथम महिला जिल बिडेन के मैचिंग ब्रोच के साथ तैयार किए गए थे।
कनाडा के प्रधानमंत्री को दिए जस्टिन ट्रूडो को हाथ से बुने हुए कालीन
पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को हाथ से बुने हुए रेशम के कालीन उपहार में दिए। कश्मीरी रेशम कालीन मुख्य रूप से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर क्षेत्र में बनाए जाते हैं। गांठदार उत्पाद को चिकना करने के लिए कैंची से काटा जाता है और फिर कई ब्राइटनिंग प्रक्रियाओं से इसे तैयार किया जाता है।
इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी को दिया मार्बल टेबल टॉप
पीएम मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी को मार्बल इनले टेबल टॉप गिफ्ट किया। इस मार्बल टॉप की उत्पत्ति आगरा में हुई है।
ये भी दिया गिफ्ट
अलग-अलग रेशम के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने G-20 में शामिल हुए राष्ट्राध्यक्षों को एक विशेष संदूक भी तोहफे में दिया। इस संदूक को शीशम की लकड़ी से तैयार किया गया। संदूक पर पीतल की पट्टी का महीन जालीदार नक्काशी की गई है। इस संदूक भारत की विशेषता बढ़ाने वाले मसाले तोहफे के तौर में दिए गए।

केसर : गिफ्ट में कश्मीर का केसर भी शामिल है। केसर दुनिया के महंगा मसाला है। यह अपनी खुशबू, स्वाद और औषधीय महत्व के लिए जाना जाता है।

चायपत्ती : भारत में दार्जिलिंग की चायपत्ती दुनियाभर में मशहूर है। गिफ्ट में आंध्र प्रदेश की अराकू घाटी में जैविक बागानों में उगाई गई कॉफी भी गिफ्ट में दी गई।

जिघराना इत्र : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में तैयार किए गए जिघराना इत्र को भी गिफ्ट हैंपर में शामिल किया गया।



Click it and Unblock the Notifications
