Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में हिस्सा लेंगी अरबपति महिलाएं, सुधामूर्ति से लेकर लॉरेन पॉवेल जॉब्स लगाएंगे डुबकी
Billionaire women will participate in Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में दुनियाभर से साधु संतों, आम जन के साथ-साथ कई अरबपति और वीवीआईपी राजनेता भी पहुंच रहे हैं। संगम तट पर पवित्र स्नान के महापर्व में एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल, इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति और बीजेपी सांसद व एक्ट्रेस हेमा मालिनी जैसी हस्तियां भी महाकुंभ में भाग लेंगी। इन हस्तियों का संगम तट पर आना महाकुंभ की भव्यता और अंतर्राष्ट्रीय महत्व को दर्शाता है।
विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ में संगम की रेती पर अरबपति महिलाओं के लिए महाराजा डीलक्स और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉटेज बनाए जा रहे हैं। आइए जानते है इस बार महाकुंभ में कौन-कौन सी अमीर महिलाएं नजर आएंगी!

लॉरेन पॉवेल जॉब्स करेंगी कल्पवास
लॉरेन पॉवेल जॉब्स, एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी, महाकुंभ के शुभारंभ के दिन संगम पर आएंगी। उनके ठहरने की व्यवस्था निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद के शिविर में की गई है। वह 19 जनवरी से शुरू हो रही कथा की पहली यजमान भी होंगी और 29 जनवरी तक सनातन धर्म को समझने के लिए उनके शिविर में रहेंगी। लॉरेन पॉवेल जॉब्स 25 बिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं, जो उन्हें स्टीव जॉब्स के निधन के बाद विरासत में मिली थी।
सुधा मूर्ति करेगी प्रवास
इसके अलावा, इंफोसिस फाउंडेशन के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी, विख्यात समाजसेविका सुधा मूर्ति भी महाकुंभ में डुबकी लगाएंगी। उनके लिए उल्टा किला के पास कॉटेज तैयार किया जा रहा है।
सावित्री देवी जिंदल लेगी हिस्सा
ओपी जिंदल समूह की पूर्व चेयरपर्सन, सावित्री देवी जिंदल भी महाकुंभ में भाग लेंगी, और इन महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था स्वामी अवधेशानंद और चिदानंद मुनि के शिविरों में की जा रही है।
हेमा मालिनी भी लगाएगी डुबकी
महाकुंभ में विख्यात सिने तारिका और सांसद हेमा मालिनी भी डुबकी लगाएंगी। वह जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के शिविर में ठहरेंगी। स्वामी अवधेशानंद के शिविर में उनका कॉटेज तैयार किया जा रहा है, जहां वह संगम में पवित्र डुबकी भी लेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
