Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
अनंत-राधिका की शादी में इन 5 गेस्ट के आगे फीकी पड़ी स्टार्स की चमक, सादगी से चुराई सारी लाइमलाइट
Anant-Radhika Wedding : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को हो गई है। शादी से जुड़े कई अपडेट अभी भी सामने आ रहे हैं। खासकर शादी में शिरकत करने वाले मेहमान अभी भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश ही नहीं दुनियाभर के दिग्गज शामिल हुए।
इस दौरान कई ऐसे खास चेहरे भी नजर आए जो ग्लैमर इंडस्ट्री या कॉर्पोरेट वर्ल्ड का हिस्सा न होते हुए भी अपनी मौजूदगी से खूब सुर्खियां बटोरी। आज हम आपको अनंत-राधिका की शादी के ऐसे ही 5 मेहमानों के बारे में बता रहे हैं जो अपने सादगी भरे अंदाज के वजह से बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा चमक रहे थे।

शांतेरी नायक, कैफे मैसूर की मालकिन
अनंत-राधिका की शादी अटैंड करने के लिए 'कैफे मैसूर' की मालकिन शांतेरी नायक भी पहुंची थी। वो मैसूर कैफे के मालिक नरेश नायक की मां हैं। शांतेरी अनंत-राधिका के रिसेप्शन में पहुंची थी। इस दौरान अनंत ने राधिका से शांतेरी नायक का परिचय कराया। कपल ने उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया और फिर उनके पैर भी छुए।
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ राधिका ने बताया कि उनका परिवार हर रविवार को मैसूर कैफे का खाना खाता है। इसके अलावा कैफे मैसूर मुकेश अंबानी के पसंदीदा रेस्तरां में से एक है, जहां वो कॉलेज के दिनों मं खाना खाना पसंद करते थे।

ललिता डीसिल्वा, अनंत के बचपन की नैनी
अनंत-राधिका की शादी में एक शख्स ऐसा भी था जिसकी अपीयरेंस ने खूब सुर्खियां बटोरी। वो शख्स थी करीना और सैफ के बच्चों तैमूर और जेह की नैनी ललिता डीसिल्वा। ललिता डीसिल्वा तैमूर से पहले अनंत अंबानी की भी नैनी रह चुकी हैं और बचपन में उनका पूरा ध्यान रखा है। ललिता, अनंत ही नहीं पूरे अंबानी परिवार के काफी क्लोज हैं और उन्होंने अअपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनंत और राधिका की शादी की कई फोटोज शेयर की हैं।

रानिया येहिया, इजिप्ट की इंफ्लुएंसर
अनंत-राधिका की शादी में देश-विदेश से कई नामी हस्तियों के बीच इजिप्ट की इंफ्लुएंसर रानिया येहिया ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। रानिया येहिया हिजाब पहनकर हर फंक्शन में शरीक हुईं थी। रानिया इजिप्ट की फेमस इंफ्लुएंसर हैं, जो वहां के टूरिज्म को अपने ब्लॉग से प्रमोट करती हैं। यही नहीं वह एक्ट्रेस भी हैं और कई सीरीज में काम कर चुकी हैं।
जे वाई ली, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स सीईओ
अनंत-राधिका की शादी में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के कार्यकारी अध्यक्ष जे वाई ली भी पहुंचे थे। इनके स्वागत के लिए खुद मुकेश अंबानी मौजूद रहे। जे वाई ली अपनी पत्नी के साथ शादी में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान वो इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आए।
सुधा मूर्ति, राज्यसभा सदस्य
अनंत-राधिका को शादी के बाद राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति भी आर्शीवाद देने पहुंची थीलेकिन इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति आशीर्वाद सेरेमनी में बहुत ही सादगी भरे रूप में नजर आई। इसलिए उन्हें लोगों ने ज्यादा नोटिस नहीं किया।



Click it and Unblock the Notifications
