Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Happy Gandhi Jayanti Wishes: गांधी जयंती के मौके पर हर देशवासी को शेयर करने चाहिए ये संदेश
Happy Gandhi Jayanti Wishes: 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी का जन्म हुआ, और हर वर्ष देश भर में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का पर्व मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने इंग्लैंड से वकालत पढ़ने के बाद, दक्षिण अफ्रीकी रंगभेद की नीति के विरोध आन्दोलन में हिस्सा लिया।
वे जब भारत वापस लौटे तब उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन को एक नई दिशा दी। उन्होंने दांडी मार्च, सविनय अवज्ञा आन्दोलन, भारत छोड़ो आन्दोलन, स्वदेशी आन्दोलनों जैसे स्वतंत्रता संग्रामों की नींव रखीं और इनका नेतृत्व किया। पेश हैं गांधी जयंती पर भेजे जा सकने वाले कुछ बेहतरीन शुभकामना सन्देश जिनके ज़रिये आप बापू को याद कर सकते हैं और उनके बलिदान के प्रति अपनी कृतज्ञता दिखा सकते हैं-

1.
बापू के सपनों को फिर से सजाना है,
देकर लहू का कतरा इस चमन को बचाना है,
बहुत गा लिया हमने आज़ादी के गानों को,
अब हमें भी देशभक्ति का फ़र्ज़ निभाना है।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

2.
राष्ट्रपिता है गांधी जी,
महात्मा है गांधी जी,
साबरमती के संत भी कहलाते है गांधी जी,
बिना शस्त्र उठाये देश को आजादी दी
अहिंसा की राह पर सदा चले गांधी जी।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

3.
ऐनक, धोती और लाठी, है जिसकी पहचान,
वह है हमारे बापू, महात्मा गांधी महान।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

4.
दे दी हमे आज़ादी
बिना खडग बिना ढाल
साबरमती के संत
तूने कर दिया कमाल।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की शुभकामना!

5.
रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम
ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सबको सन्मति दे भगवान
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

6.
सच्चाई का शस्त्र लेकर,
और अहिंसा का अस्त्र लेकर,
तूने देश अपना बचाया ,
गोरों को था दूर भगाया,
दुश्मन से प्यार किया,
मानव पर उपकार किया,
गाँधी करते तुझे नमन,
तुझे चढ़ाते प्रेम-सुमन!
हैप्पी गाँधी जयंती!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications