Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
Ganesh Chaturthi Hit Hindi Songs: गणेश आराधना के टॉप 10 गाने जो हर दिल को छू लेंगे, प्लेलिस्ट में करें शामिल
Ganesh Chaturthi Hit Hindi Songs: आज से गणेश चतुर्थी का पावन पर्व शुरू हो रहा है जिसे लेकर भक्त बहुत उत्साहित हैं। हर किसी की जुबान पर सिर्फ और सिर्फ 'गणपति बप्पा मोरया!' का जयकारा गूंज रहा है। गणेश चतुर्थी सिर्फ पूजा का पर्व नहीं, बल्कि भक्ति, संगीत और आस्था का अनोखा संगम है। गणपति महोत्सव के मौके पर हर कोई उत्साह से भरा हुआ होता है। जब गणेश आरती और भक्ति गीतों की मधुर धुनें वातावरण में गूंजती हैं, तो हर दिल श्रद्धा और उत्साह से भर जाता है।
इस पावन अवसर पर ऐसे कई सुपरहिट गाने हैं जो सीधे मन को छू जाते हैं और गणपति आराधना को और भी दिव्य बना देते हैं। बिना सॉन्ग के गणपति का उत्सव अधूरा सा रहता है। आइए, जानते हैं गणेश आराधना के टॉप 10 हिट हिंदी गाने, जिन्हें सुनकर आपका उत्सव और भी पवित्र और यादगार हो जाएगा।

Content (Ganesh Aarti + Hit Hindi Songs Playlist)
1. "देवा श्री गणेशा" (अग्निपथ)
धमाकेदार बीट्स और ऊर्जावान बोल वाला ये गाना हर गणपति पंडाल में गूंजता है। आप इस गाने को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
2. "सुनो गणपति बप्पा मोरया" (जुड़वा 2)
मस्ती और भक्ति का अनोखा मेल, खासकर विसर्जन जुलूस के लिए परफेक्ट है ये गाना। आप आज ही इसे अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर लें।
3. "गणपति बप्पा मोरया" (डॉन)
पुराने दौर का evergreen गाना, जो सुनते ही भक्ति भाव उमड़ आता है वो है गणपति बप्पा मोरया। ये गाना हर बार हर किसी की प्लेलिस्ट में सबसे ऊपर होता है।
4. "मोरया रे" (डॉन)
पंडाल और विसर्जन दोनों मौकों पर माहौल को ऊर्जावान बना देता है। अगर गणपति उत्सव के मौके पर कुछ धमाल मचाना चाहते हैं तो इस गाने को प्ले लिस्ट में शामिल करें।
5. "गणपति अप्पा आगमन सोहळा" (लोकप्रिय मराठी गाना)
भले ही मराठी में हो, पर हर गणपति उत्सव में गूंजता ही है। आपको बेशक ये गाना समझ नहीं आएगा लेकिन इसकी धुन पर आप थिरक उठेंगे।
6. "शंकरा रे शंकरा" (अग्निपथ)
सिर्फ शिव भक्ति ही नहीं, बल्कि गणपति माहौल को भी जोश से भर देता है। अब गणेश जी शंकर जी के पुत्र हैं तो ये गाना उनसे भी रिलेट करता है।
7. "जय देव जय देव" (गणेश आरती)
सबसे लोकप्रिय आरती, जो हर गणपति पंडाल में गाई जाती है। इसके बिना तो शाम हो या सुबह गणपति आरती जरूरी है।
8. "गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया" (पारंपरिक)
त्योहार की पहचान, विसर्जन में बिना इस नारे के कल्पना अधूरी है। आप इसे भी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
9. "देवा हो देवा गणपति देवा" (बॉलीवुड क्लासिक)
एक एवरग्रीन डिवोशनल सॉन्ग जो पीढ़ियों से गणेश भक्तों का पसंदीदा है। इसे आप जरूर से जरूर शामिल करें।
10. "गजानना" (बाजीराव मस्तानी)
भव्य visuals और दमदार गायकी से यह गाना सीधे दिल तक पहुंचता है। जब ये गाना गणपति के पंडाल पर बजेगा तो हर कोई भक्ति में डूब जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
