Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सिंथेटिक रंग से नहीं हल्दी-कुमकुम से सजाएं घर-आंगन, ईको फ्रेंडली रंगोली से करें बप्पा का वेलकम
Eco Friendly Ganpati Rangoli Ideas : गणेश चतुर्थी पर अगर आप भी गणेश जी का स्वागत कर रहे हैं तो घर के दरवाजे पर रंगोली तो आप अवश्य ही बनाएंगे। हर साल हम गणेश जी के आगमन पर घर के दरवाजे पर कई तरह के कलरफुल रंगोली बनाकर इस दिन की खुशियों को सेलिब्रेट करते हैं।
मगर क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाले ये रंगोली कलर कई तरह के केमिकल से तैयार किए जाते हैं, जो कि न सिर्फ सेहत बल्कि एन्वॉयरमेंट के लिए भी खतरनाक हैं। ऐसे में हम आपके लिए ऑर्गेनिक और ईको फ्रेंडली रंगोली डिजाइन आइडियाज लेकर आए हैं, जो न सिर्फ शुभता का प्रतीक हैं बल्कि ये पर्यावरण को भी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगां। यहां देखिए एक से बढकर एक ईकोफ्रेंडली रंगोली डिजाइन।

चावल के गणेश जी की रंगोली डिजाइन
गणेश चुतर्थी के मौके पर आप गणेश जी के इस तरह से चावल से गणेश जी का मुख पान के पत्ते के ऊपर बनाकर रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना हैं बस मेहंदी पाउडर से पान का पत्ते की डिजाइन बनानी हैं ऊपर चावल से गणेश जी हल्दी और कुमकुम से तिलक और लड्डू बनाकर इसे खूबसूरत लुक दे सकती हैं। इसमें किसी तरह के सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

चावल और सुपारी के गणपति रंगोली डिजाइन
गणेश चुतर्थी पर आप इस तरह से चावल की आउटलाइन से गणेश जी तैयार कर सकती हैं। इसे साबूत सुपारी से सजाकर हल्दी की गांठ से तिलक लगाकर रंगोली बना सकती हैं।

दिए और फूलों से बनी ऑर्गेनिक रंगोली डिजाइन
बप्पा के स्वागत के लिए आप मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा के चारों तरफ मिट्टी के दियो और गेंदा, मोगर और गुलाबों के फूलों से आउटलाइन बनाकर रंगोली बना सकती हैं। ये बेहद ईको-फ्रेंडली रंगोली तैयार हो जाएगी।

फूलों के गणेश जी की रंगोली डिजाइन
आप गणेश चतुर्थी पर इस तरह की रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। इसमें आपको कुछ नहीं चाहिए सिर्फ गेंदा, गुलाब और मोगर के फूलों से इसे आप रेड्डी कर सकते हैं।

हल्दी-कुमकम रंगोली डिजाइन
गणेश जी की पूजा में कुमकुम और हल्दी का विशेष महत्व हैं, तो इस बार बप्पा स्वागत करते हुए आप इस तरह से हल्दी, कुमकुम अैर पत्तों की मदद से इस तरह की रंगोली तैयार कर सकते हैं।

पूजन सामग्री से बनी रंगोली डिजाइन
गणेश जी की पूजा में द्रुर्वा, जेनऊ और फूल चढाए जाते हैं। इन्हीं सभी सामग्री को इक्ट्ठा कर इस तरह रंगोली बना सकते हैं।

पान के पत्तों की रंगोली डिजाइन
गणेश जी की पूजा में पान के पत्ते भी अर्पित किए जाते हैं। घर पर फूलों, हल्दी की गठिया, कुमकुम और पान के पत्तों की मदद से आप भी इस तरह से खूबसूरत और आसान सी रंगोली बनाकर ईकोफ्रेंडली गणपति पूजा सेलिब्रेट कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
