Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Viral Video: गणेश जी की सूंड पर बैठा नाग, फैला दिया फन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चौंकाने वाला वीडियो
Ganesh Chaturthi Viral Video: पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है और हर तरफ गणपति बप्पा मोरया! के जयघोष हो रही है। हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। खासतौर पर दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में तो इस त्योहार की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। आज जहां एक तरफ गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गणेश जी की प्रतिमा की सूंड पर एक नाग आकर बैठ जाता है और धीरे-धीरे अपना फन फैला देता है।
इस अद्भुत नजारे ने भक्तों को हैरान भी किया और भावुक भी। कई लोग इसे गणपति बप्पा का चमत्कार मान रहे हैं, तो कुछ इसे प्रकृति का अद्भुत संयोग बता रहे हैं। चाहे जो भी हो, गणेश उत्सव के बीच यह वीडियो चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन चुका है। आइए आप भी गणेश जी के साथ भोले बाबा के भी दर्शन करिए।
गणेश जी की सूंड पर बैठा सांप
गणेश चतुर्थी के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक बड़ा सा नाग गणपति जी की मूर्ति पर रेंगता नजर आ रहा है। वो धीरे-धीरे सूंड की ओर जाता है और फिर बिल्कुल गणेश जी के चेहरे के पास जाकर अपना फन फैला देता है। इसके बाद वो तुरंत नीचे भी आ जाता है। उस अदभुत सीन को देख ऐसा लग रहा है जैसे गजानन के साथ भोले बाबा भी साक्षात दर्शन दे रहे हों।

लोगों को खूब पसंद आ रहा वीडियो
ये हैरान करने वाला वीडियो इंस्टाग्राम के @ramrajya_pratistan_manwath नाम के हैंडल पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होते ही कोहराम मच गया है। हर किसी को ये दृश्य किसी चमत्कार से कम नहीं लग रहा है। जब हम इस खबर को लिख रहे थे उस समय तक इस वीडियो पर 2 लाख 19 हजार 7 सौ 62 लाइक आ चुके हैं।
कमेंट कर अपनी राय दे रहे लोग
इस वीडियो को भक्तों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। लोग कमेंट कर अपनी राय भी दे रहे हैं। एक ने लिखा- गणपती बाप्पा मोरया रे मंगल मूर्ती मोरया 🔱🌺🙏❤️ love you दादा गणपती भावा माझा दादा। दूसरे ने लिखा- मुलाला भेटायला त्याचे पिता देखील आले गौरी त्याची आई ती देखील आपल्या मुलाला भेटायला येते। वहीं अधिकतर लोगों ने गणपति बप्पा मोरया और हर-हर महादेव लिख अपनी श्रृद्धा दिखाई है।



Click it and Unblock the Notifications