Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
आज होगा सबसे अमीर पंडाल के गणपति का विर्सजन, हुआ है 400 करोड़ का बीमा, जानें खासियत
Richest Ganpati Mandal in Mumbai : महाराष्ट्र में बड़े धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर लगभग हर गली-नुक्कड़ पर गणपति पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाती है लेकिन मुंबई के जीएसबी सेवा मंडल द्वारा स्थापित की जाने वाली बप्पा की मूर्ति के चर्चे हर साल होते हैं।
गौड़ सारस्वत ब्राहमण मंडल यानी जीएसबी मंडल के गणपति को सबसे अमीर गणपति का दर्जा मिला हुआ है। हर साल इस पंडाल के गणपति का इंश्योरेंस लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपयों में होता है। इस साल जीएसबी पंडाल के गणपति का 5 दिन का बीमा भी 400 करोड़ रुपए का हुआ है। वहीं पिछले साल इस पंडाल के गणपति का इंश्योरेंस 360 करोड़ रुपये का बीमा करवाया था। इस साल 11 सितंबर को इस पंडाल के गणपति का विसर्जन कर दिया जाएगा।

इतना चढाया गया है सोना
पिछली बार 66 किलो सोने और 295 किलो चांदी से बप्पा की मूर्ति को सजाया गया था। इस बार बप्पा की मूर्ति को 69 किलो सोने के आभूषणों और करीब 336 किलो चांदी के गहनों से सजाया जाएगा।
इस पंडाल की है ये खासियत
हर साल जीएसबी पंडाल पूरी तरह फायर प्रूफ बनाया जाता है और इसमें एंट्री क्यूआर कोड से होती है। मंडल की ओर से हर साल 5 दिनों के लिए गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है। बप्पा के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में लोग हर साल पहुंचते हैं। आम से लेकर खास तक नेता से लेकर अभिनेता तक बप्पा के दरबार में मत्था टेकने पहुंचते हैं।
400 करोड के इंश्योरेंस में क्या-क्या होगा कवर?
बप्पा के दरबार में आने भक्त, स्वयं सेवकों, रसोइयों, सेवाकर्मियों, वॉलेट पार्किंग और सुरक्षा कर्मचारियों, स्टॉल श्रमिकों को इस इंश्योरेंस पॉलिसी में कवर किया जाएगा। साथ ही अन्य अलग-अलग नीतियों के आधार पर इस पंडाल में आने वाले भक्तों के अलावा भी सोने, चांदी और चोरी से लेकर प्राकृतिक आपदाओं के लिए देश की बड़ी बीमा कंपनी से पॉलिसी खरीदता है।



Click it and Unblock the Notifications