Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
Delhi-NCR School Summer Vacation 2026: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में कब से होंगी गर्मी की छुट्टियां
School Summer Vacation 2026: तपती गर्मी और लू से अप्रैल के महीने में ही लोगों का बुरा हाल है। तरबर बहता पसीने ने हाल बेहाल किया हुआ है। उत्तर भारत में सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर (Noida, Ghaziabad, Gurugram, Faridabad) समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे न केवल दिन बल्कि रातें भी गर्म होने लगी हैं। इस भीषण गर्मी के बीच सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। ओडिशा जैसे राज्यों में 27 अप्रैल से ही छुट्टियों का ऐलान होने के बाद, अब दिल्ली और यूपी के छात्र और अभिभावक टकटकी लगाए समर वेकेशन (Summer Vacation 2026) की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। आइए जान लेते हैं कि इस बार कब से पड़ने वाली है बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां...

जानें आपके शहर में कब से बंद होंगे स्कूल- Delhi-NCR Summer Vacation 2026
भीषण गर्मी के कारण शैक्षणिक सत्र 2026-27 के कैलेंडर में कुछ बदलावों की संभावना के साथ, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों के लिए संभावित तारीखें नीचे दी गई हैं:
1. दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां (Delhi School Holidays)
दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 11 मई, 2026 से शुरू होने की प्रबल संभावना है। यह अवकाश 30 जून, 2026 तक चलेगा। हालांकि, कई निजी स्कूल अपनी सुविधानुसार इसे एक सप्ताह पहले या बाद में शुरू कर सकते हैं।
2. नोएडा और गाजियाबाद (UP) में समर वेकेशन
उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में गर्मी की छुट्टियों का फैसला राज्य शिक्षा विभाग के नोटिफिकेशन पर निर्भर करता है। पिछले वर्षों के रुझान को देखें तो यहां 20 मई, 2026 के आसपास छुट्टियों का ऐलान किया जा सकता है। यूपी के अधिकतर स्कूलों में जून का पूरा महीना अवकाश रहता है और जुलाई के पहले सप्ताह में स्कूल दोबारा खुलते हैं।
3. राजस्थान और अन्य राज्यों का हाल
राजस्थान शिक्षा विभाग ने इस बार अपने शैक्षणिक कैलेंडर में बड़ा बदलाव किया है। राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियां 17 मई, 2026 से शुरू होकर 20 जून, 2026 तक रहेंगी। यहां शैक्षणिक कार्यों को पूरा करने के लिए छुट्टियों की अवधि में 10 दिनों की कटौती की गई है।
नोट: ऊपर दी गई तारीखें विभाग के शैक्षणिक कैलेंडर पर आधारित हैं। भीषण गर्मी या हीटवेव (Heatwave) की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकारें इन तारीखों को प्रीपोन (पहले) भी कर सकती हैं। सटीक जानकारी के लिए अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चे के स्कूल प्रशासन या आधिकारिक नोटिस बोर्ड पर नजर बनाए रखें।



Click it and Unblock the Notifications
