Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Heat Wave Protection: गर्मी का कहर... बदहाल हुए लोग, हीट वेव के हो गए हैं शिकार तो करें ये काम
Extreme Summer Heat Protection: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी ने तांडव मचाया हुआ है। लू के थपेड़े और चिलचिलाती धूप ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ने लोगों को इस मौसम से बचने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है लेकिन ऐसा लग रहा है कि 50 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर हो गया है। बता दें कि हीट वेव तब आती है जब तापमान सामान्य से 4-5°C से अधिक और लगातार उच्च बना रहे। यह हीट एक्स हॉस्टल और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, जैसे चक्कर, कमजोरी, तेज पसीना या उल्टियां।
गर्मी मचाएगी कहर
गर्मी का प्रचंड रूप देख लोगों की हालत खराब हो गई है। न तो कूलर काम कर रहे हैं और न ही एसी काम कर रहे हैं। बीते 4 दिन से गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि कई लोगों की तबीयत खराब हो गई है। मौसम विभाग ने भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को घर से बाहर कम से कम निकलने की सलाह दी है।

बीते दिन अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज भी गर्मी चरम पर है और सुबह 8 बजे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा गर्मी और बढ़ेगी।
कैसे करें गर्मी से बचाव
मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। गर्मी से बचने के लिए खास उपाय करने की जरूरत है जो नीचे बताए गए हैं।
1. बच्चे, बुजुग्र और गर्भवती महिलाओं को हिदायत दी गई है कि वो दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से न निकलें।
2. ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है, अगर प्यास न हो तो भी पानी पिएं ताकि बॉडी हाइड्रेट रहे।
3. सूती और हल्के कपड़े पहनें, काले और गहरे रंगों के कपड़े कम ही पहनें क्योंकि इनमें गर्मी ज्यादा लगती है।

4. घर से बाहर निकलने से पहले पानी जरूर साथ रखें, छाता लें और धूप का चश्मा भी लगाएं व स्किन केयर के लिए सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें।
5. अगर गर्मी ज्यादा है तो एक्सरसाइज और वॉक करने से बचें।
6. गर्मी इतनी ज्यादा पड़ रही है कि एक्सपर्ट ने लोगों को शराब, चाय और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।
7. गर्मी में पेट को ठीक रखने के लिए हाई प्रोटीन युक्त और बासी खाना खाने से बचें।
8. घर पर देसी स्टाइल में यानी लस्सी, नींबू पानी, सत्तू और आम पन्ना जैसी ड्रिंक्स का सेवन करें जो पेट को ठंडा रखने में मदद करते हैं।
हीट स्ट्रोक होने पर बरतें ये सावधानी
1. अगर कोई व्यक्ति हीट वेव का शिकार हो गया है और उसे चक्कर आ गए हैं तो उसे तुरंत छाया वाली या ठंडी जगह पर ले जाएं।
2. उसके शरीर को गीले कपड़े से पोंछें और सिर पर पानी डालें। ऐसा करने से शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है।
3. उस व्यक्ति को ओआरएस का पानी पिलाएं या नींबू पानी पिलाएं। इससे उसकी बॉडी हाइड्रेट होगी और राहत मिलेगी।
4. हालत ज्यादा खराब लगे तो बिना देर किए तुरंत अस्पताल ले जाएं।



Click it and Unblock the Notifications