Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Gautam Adani Birthday: 100 घंटे में 6000 करोड़ की डील! अडानी के बर्थडे पर जानिए सफलता की कहानी
Gautam Adani Birthday Special: गौतम अडानी का नाम आज भारत के सबसे अमीर और प्रभावशाली उद्योगपतियों में शुमार होता है। उनका जन्म 24 जून 1962 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। बेहद साधारण परिवार से आने वाले अडानी ने अपनी मेहनत, दूरदर्शिता और साहस के दम पर एक ऐसा बिजनेस साम्राज्य खड़ा किया जो आज भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर चर्चा में है।
आज गौतम अडानी का बर्थडे है तो इस खास मौके पर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और अब जान लेते हैं अडानी की जर्नी के बारे में साथ ही ये भी कि वो कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

20 की उम्र में बने करोड़पति
सबसे पहले बात कर लेते हैं अडानी की जर्नी के बारे में। गौतम अडानी का कारोबारी सफर 1980 के दशक में शुरू हुआ, जब उन्होंने मुंबई आकर डायमंड ट्रेडिंग का काम शुरू किया। सिर्फ 20 साल की उम्र में ही उन्होंने इस क्षेत्र में करोड़ों रुपये की कमाई कर ली थी। इसके बाद वे अहमदाबाद लौटे और 1988 में 'अडानी इंटरप्राइजेज' की शुरुआत की।
100 घंटे में 6000 करोड़ रुपये की डील
गौतम अडानी और उनकी कंपनी ने 100 घंटे के भीतर करीब 6000 करोड़ रुपये की बड़ी डील को अंजाम दिया। इसके बाद से एक बार फिर से उनके तेज फैसलों और डील-क्लोजिंग स्किल की चर्चा तेज कर दी। यह डील ऊर्जा और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में थी, जिससे अडानी ग्रुप की पकड़ और मजबूत हुई।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं गौतम अडानी?
गौतम अडानी की नेटवर्थ में उतार-चढ़ाव के बावजूद वे भारत के टॉप अमीरों की सूची में हमेशा बने रहते हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, जून 2025 तक उनकी कुल संपत्ति 90 बिलियन डॉलर (लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपये) से अधिक है। CNBC TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अडानी की संपत्ति में 12 बिलियन डॉलर की गिरावट आई।
गौतम अडानी की कंपनियां और बिजनेस
बता दें कि अडानी ग्रुप का बिजनेस कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। तभी तो उन्हें बिजनेस टाइकून कहा जाता है। जान लें कि उनके क्या-क्या बिजनेस हैं और कहां फैले हुए हैं।
पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स (Adani Ports)
एनर्जी (Adani Green, Adani Power)
सड़क निर्माण और एयरपोर्ट्स
डिफेंस और डेटा सेंटर
सीमेंट और रिटेल सेक्टर
न सिर्फ कारोबारी, बल्कि प्रेरणा भी हैं अडानी
गौतम अडानी का जीवन इस बात का प्रतीक है कि दूर दृष्टि, मेहनत और सही समय पर लिया गया जोखिम किस तरह किसी को शून्य से शिखर तक पहुंचा सकता है। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर इतना बड़ा एंपायर खड़ा किया। आज गौतम अडानी नामी बिजनेस मैन और अमीर लोगों की श्रेणी में ऊपर आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
