Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गौतम अडानी ने बेटे जीत की शादी के लिए मंगाईं ये फेमस साड़ियां, जानें इनकी खासियत
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी की शादी 7 फरवरी यानी आज होने जा रही है। इस शादी को बेहद खास और भव्य बनाने के लिए देशभर के स्थानीय कारीगरों के अनोखे डिजाइनों को शामिल किया गया है। शादी में गेस्ट को देने के लिए खास हाथ से बने गिफ्ट आइटम्स तैयार किए गए हैं, जो पारंपरिक शिल्पकारी का बेहतरीन नमूना हैं।
गौतम अडानी ने दिल्ली स्थित एनजीओ फैमिली ऑफ डिसेबल्ड के साथ साझेदारी की है, जिसने जोड़े के लिए हाथ से पेंट किए गए शॉल तैयार किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खास मौके के लिए प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी कारीगरों की मदद की है, ताकि उनके हस्तशिल्प में शाहीपन और भव्यता जोड़ी जा सके। अडानी परिवार इस शादी को बेहद खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

शाही अंदाज में हो रही जीत अडानी की शादी की तैयारियां
अडानी परिवार ने शादी की भव्यता बढ़ाने के लिए चेन्नई स्थित काई रस्सी और जोधपुर के बिबाजी चूड़ी वाले को शामिल किया है। काई रस्सी प्लेकार्ड और डिजिटली प्रिंटेड प्लेट तैयार कर रही है, जबकि बिबाजी चूड़ी वाले को शाह के लिए तीन अलग-अलग तरह की चूड़ियां डिजाइन करने का काम सौंपा गया है।
रिर्टन गिफ्ट में मेहमानों को दी जाएगी ये खास साड़ियां
अडानी परिवार ने जीत अडानी और दिवा जैमिन शाह की शादी के लिए महाराष्ट्र के नासिक से खास पैठनी साड़ियों का ऑर्डर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद की कलाकार निकिता मोतियों से बने कमरबंद डिजाइन कर रही हैं, जबकि नासिक के 400 कारीगरों को शादी के मेहमानों के लिए हाथ से बुनी पैठनी साड़ियां बनाने का काम सौंपा गया है।
पैठनी साड़ी देशभर में अपनी भव्यता के लिए मशहूर है और इसे खरीदना किसी सपने से कम नहीं होता। एक पैठनी साड़ी की कीमत 11 लाख रुपये तक हो सकती है। नासिक के जगदीश जी शंकरी पैठनी साड़ियों से इस शादी के लिए विशेष ऑर्डर दिया गया है। यह साड़ियां बेहद बारीकी से बनाई जाती हैं, जिससे इनकी कीमत आसमान छूती है। इस अनोखे और पारंपरिक चयन से अडानी परिवार ने शादी में शाही भव्यता का खास तड़का लगाया है।



Click it and Unblock the Notifications
