Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Flat Fire Safety Tips: गाजियाबाद की सोसाइटी में लगी भीषण आग, ऐसी इमरजेंसी जानें जान बचाने के 5 तरीके
Flat Fire Safety Tips: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम की गौर ग्रीन सोसाइटी में बुधवार की सुबह किसी बुरे सपने जैसी थी। सुबह करीब 8 बजे जब लोग अपने दिन की शुरुआत कर रहे थे, तभी एक फ्लैट में एसी (AC) का कंप्रेसर फटने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 8वीं और 9वीं मंजिल के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा और हाइड्रोलिक प्रेशर की कमी ने फायर ब्रिगेड के लिए भी चुनौतियों को बढ़ा दिया, जिससे लाखों का कीमती सामान खाक हो गया। अच्छी बात ये है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। मगर ऊंची इमारतों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोगों को इस मुश्किल घड़ी से निबटने के तरीके पता हों ताकि वो पैनिक हुए बिना अपनी और अपने परिवार वालों की सेफ्टी कर सकें। जानते हैं गाजियाबाद अग्निकांड से सीख लेते हुए वे जरूरी सुरक्षा नियम, जो ऐसी स्थिति में आपकी और आपके परिवार की जान बचा सकते हैं।

1. लिफ्ट नहीं, सीढ़ियां का लें सहारा
गाजियाबाद की घटना में देखा गया कि आग ऊपरी मंजिलों पर थी। ऐसी स्थिति में कभी भी लिफ्ट का इस्तेमाल न करें। आग लगने पर बिजली का कनेक्शन कट सकता है या लिफ्ट शाफ्ट में धुआं भर सकता है, जिससे आप अंदर फंस सकते हैं। हमेशा फायर एग्जिट (सीढ़ियों) का ही उपयोग करें।
2. धुएं से बचने का तरीका
आग की लपटों से ज्यादा खतरनाक उसका धुआं होता है। धुएं में कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें होती हैं। चूंकि गर्म धुआं हमेशा ऊपर की ओर उठता है, इसलिए फर्श के पास की हवा अपेक्षाकृत साफ होती है। बाहर निकलते समय घुटनों के बल झुककर (Crawl) चलें और अपनी नाक को गीले कपड़े से ढंक लें।
3. कपड़ों में लग जाए आग तो भागे नहीं
यदि दुर्भाग्यवश आपके कपड़ों में आग लग जाती है, तो घबराकर भागें नहीं क्योंकि भागने से आग और तेज होती है। आप तुरंत वहीं रुक जाएं, जमीन पर लेट जाएं और लुढ़कना (Roll) शुरू करें। इससे हवा का संपर्क टूटेगा और आग बुझ जाएगी।
4. अगर फ्लैट के अंदर फंस गए हों, तो क्या करें?
अगर बाहर आग और धुआं इतना ज्यादा है कि आप सीढ़ियों तक नहीं जा सकते, तो कमरे का दरवाजा बंद कर लें। दरवाजे की दरारों को गीले तौलिये या बेडशीट से भर दें ताकि धुआं अंदर न आए। बालकनी या खिड़की के पास खड़े होकर चमकीले कपड़े या टॉर्च से बचाव दल (Fire Brigade) को इशारा करें और तुरंत फायर हेल्पलाइन पर अपनी लोकेशन बताएं।
5. इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज और गैस लाइन बंद करें
गाजियाबाद की आग एसी फटने से लगी थी। अगर आग शुरुआती चरण में है और संभव हो, तो घर की मेन पावर सप्लाई और गैस वाल्व को तुरंत बंद कर दें। इससे आग को अन्य फ्लैटों तक फैलने और धमाकों को रोकने में मदद मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
