Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लड़की के पहली बार पीरियड्स आने पर परिवार ने मनाया उत्सव, इंटरनेट वायरल हुआ वीडियो
Girl First Periods Celebration Video Viral: पहली बार पीरियड्स का अनुभव हर लड़की के जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ होता है। हर महिला की जिंदगी में मासिक धर्म एक नया बदलाव लेकर आता है, कुछ को ज्यादा परेशानी नहीं होती तो कुछ बहुत ज्यादा दर्द झेलती हैं। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की के पहली बार पीरियड्स आने का सेलिब्रेशन किया जा रहा है। पूरा परिवार खुशी से झूम रहा है और नाच-गाना हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार ने इसे एक सकारात्मक और यादगार अनुभव बनाने के लिए खास तैयारी की थी, जिससे लड़की को यह बदलाव डरावना या शर्मिंदा महसूस न हो। इंटरनेट पर वायरल हुआ ये वीडियो धमाल मचा रहा है।

नेपाल में लड़की के फर्स्ट पीरियड्स का मनाया जश्न
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लड़की के पहली बार पीरियड्स आने का जश्न मनाया जा रहा है। ये वीडियो नेपाल का है जहां लड़की को पहली बार मासिक धर्म आया तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा और सेलिब्रेशन किया गया। ये रीवाज सिर्फ नेपाल में ही नहीं बल्कि उड़ीसा, महाराष्ट्र के भी कुछ हिस्सों में है जहां लड़की के पीरियड्स आने पर उसकी पूजा की जाती है। पता हो कि इस पूजा को प्रकृति पूजा कहा जाता है, जिसमें मातृ शक्ति का महत्वपूर्ण स्थान है जिसका सीधा संबंध सृजन से है। हालांकि पहले ऐसा होता था लेकिन समय के साथ स्त्रियों की दशा दयनीय होती गई और पीरियड्स आने पर उनके साथ अछूतों वाला व्यवहार किया जाने लगा।
वीडियो से मिली खास सीख
इस वीडियो से एक खास सीख मिली है कि आज से समय में भी कैसे स्त्रियों का सम्मान किया जाता है। जहां कई जगहों पर मासिक धर्म को लज्जा, शर्म और भय का प्रतीक माना जाता है वहीं नेपाल में बालिका के पीरियड्स आने पर मनाए गए इस जश्न का वीडियो ये बताता है कि आज भी कई जगहों पर स्त्री सम्मान पर बल दिया जाता है। आप ही बताइए कि भला सृजनात्मक शक्तियों को कैसे अछूत समझा जा सकता है, जबकि आपकी और हमारी उत्पत्ति भी वहीं से हुई है। हर महिला जान ले कि उन्हें ये कहना छोड़ना होगा कि उन्हें मासिक धर्म आया है तो किसी को बताना मत, बल्कि बिना शर्म और झिझक के इस पर बात करनी चाहिए क्योंकि ये लज्जा और शर्म का नहीं बल्कि गर्व की बात है।
लोगों ने बरसाया प्यार
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने दिल खोलकर प्यार लुटाया। एक ने लिखा- आपका परिवार सच में सम्मान के काबिल है। दूसरे ने लिखा- निश्चित रूप से यह उस छोटी सी उम्र में लड़कियों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक शानदार अनुष्ठान है। तीसरे ने लिखा- अद्भुत..!! प्रकृति बहुत ही सहज है बस हमें उसे उसी रूप में अपनाना आना चाहिए।
जब हम प्रकृति के नियमों को तोड़ते है ना तभी समस्याएं आती है। चौथे ने लिखा- ज़रूरी है इसे celebrate करना ताकि स्त्री बिना किसी झिझक के खुलकर स्वयं को celebrated कर सके। किसी ने लिखा- आपने जो प्रकृति जैसे उत्सव मनाती हैं, सृजन स्वरूप में होती है तब हर जगह जैसे मां भगवती अपनी कृपा बरसाती है। आपने इस विषय में बहुत अच्छी जानकारी साझा की जिससे कि सृजन एक उत्सव है और उसे हर पहलू से सकारात्मक रूप से देखना चाहिए। ऐसे ही कई सारे कमेंट्स आए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
