Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
तुम मेरी गर्लफ्रेंड हो... अजनबी ने याददाश्त जाने का उठाया फायदा, सहेली ने खोला खौफनाक राज
Viral News Fake Boyfriend Exposed: आपने अब तक कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज देखी होंगी जिनमें लड़का अपने गुनाह से बचने के लिए लड़की को फंसाता है। लेकिन क्या कभी सुना है कि 20 फीट की ऊंचाई से गिरी लड़की जो 10 दिन बाद कोमा से जागी हो और उसे एक अजनबी ने अपनी प्रेमिका बताया हो। अरे हम किसी फिल्म की स्टोरी नहीं बता रहे बल्कि एक सच्ची घटना के बारे में बता रहे हैं जिसे आप अंत तक पढ़ेंगे तो पता चलेगा की लड़का किस तरह एक खौफनाक प्लान को अंजाम दे रहा था। यह कहानी किसी फिल्मी थ्रिलर जैसी लग सकती है, लेकिन अमेरिका की रहने वाली ब्रुक नाइस्ली के साथ यह सब सच में हुआ। आइए जानते हैं कैसे एक अनजान शख्स ने ब्रुक की याददाश्त खोने का फायदा उठाया और कैसे ब्रुक की दोस्त ने सारी पोल खोल दी।

20 फीट की ऊंचाई से गिरी ब्रुक की गई याददाश्त
एक भयानक हादसे के बाद जब एक लड़की को अपनी ही जिंदगी याद नहीं रही, तब एक अजनबी ने उसकी सबसे बड़ी कमजोरी का फायदा उठाकर ऐसा झूठ बोला जिसने सबको हैरान कर दिया। हम बात कर रहे हैं अमेरिका की रहने वाली ब्रुक नाइस्ली की जिनके साथ साल 2015 में भयानक हादसा हुआ। वो 20 फीट ऊंचाई से गिर गई थीं, जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई और वे लगभग 10 दिनों तक कोमा में रहीं। हादसे के बाद उनकी याददाश्त पूरी तरह चली गई थी। जब होश आया तो सामने आया एक ऐसा खौफनाक सफेद सच जिसने पूरी तरह उसकी जिंदगी बदल दी। लेकिन पक्की सहेली ने वापस आकर सारी पोल खोल दी।
अजनबी ने बोला तुम मेरी गर्लफ्रेंड हो
ब्रुक ने एक पॉडकास्ट में बताया कि जब वे कोमा से बाहर आईं तो उनका दिमाग पूरी तरह सुन्न था। उसी दौरान एक लड़का उनके पास आया और बोला, मैंने यहां सबको बता दिया है कि तुम मेरी गर्लफ्रेंड हो। हम पहले साथ नहीं थे, लेकिन अब हैं। याददाश्त खो चुकी ब्रुक उस समय सच और झूठ में फर्क नहीं कर पा रही थीं। युवक लगातार उनके करीब रहने लगा और उनकी कमजोरी का फायदा उठाकर झूठ बोलता रहा कि वह उनसे मिलने आता रहा है और दोनों रिलेशनशिप में हैं।
मां ने बताया डरावना सच
ब्रुक की मां ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब ब्रुक कोमा में थीं, तब वही युवक अस्पताल आकर कह रहा था कि अगर उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा तो वेंटिलेटर हटाने पर विचार करना चाहिए। यह सुनकर ब्रुक सन्न रह गईं। उन्हें एहसास हुआ कि वह इंसान सिर्फ झूठ नहीं बोल रहा था, बल्कि उनकी जिंदगी के लिए भी खतरा बन चुका था।
कमजोरी का फायदा उठाकर करता रहा कंट्रोल
ब्रुक के मुताबिक, वह युवक उन्हें कई तरह से कंट्रोल करने की कोशिश करता था। वह उन्हें बार-बार ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाने के लिए कहता, जबकि उनकी हालत ऐसी नहीं थी। याददाश्त कमजोर होने की वजह से ब्रुक हर बात पर भरोसा करने लगी थीं। उन्हें यह अंदाजा तक नहीं था कि जिस इंसान को वह अपना सहारा समझ रही हैं, वही उनके लिए सबसे बड़ा खतरा है।
सहेली के आते ही खुल गया पूरा राज
इस कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब ब्रुक की सबसे करीबी दोस्त विदेश से वापस लौटी। जैसे ही उसने उस युवक को देखा, वह दंग रह गई। तभी ब्रुक को भी कुछ पुरानी बातें याद आने लगीं। असल में वह युवक कोई बॉयफ्रेंड नहीं था, बल्कि वही शख्स था जिसने एक साल पहले कॉलेज कैंपस में ब्रुक की उसी सहेली का यौन उत्पीड़न किया था।
उस लड़के ने क्यों बोला था झूठ?
अब सवाल ये उठता है कि उस लड़के ने खुद को ब्रुक का प्रेमी क्यों बताया? रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक को डर था कि कहीं ब्रुक को पुरानी घटना याद न आ जाए और वह पुलिस के सामने सच न बता दें। इसी वजह से उसने उनकी याददाश्त जाने का फायदा उठाकर खुद को करीबी इंसान साबित करने की कोशिश की। जब ब्रुक को धीरे-धीरे सच्चाई समझ आने लगी और उन्होंने युवक का सामना किया, तो वह डर गया और ब्रेकअप का बहाना बनाकर वहां से दूर हो गया।ब्रुक की यह कहानी अब सोशल मीडिया और पॉडकास्ट के जरिए दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।



Click it and Unblock the Notifications
