Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Christmas Gift Ideas: क्रिसमस पर बच्चों को दें ये स्पेशल गिफ्ट, मेमोरी पावर होगी स्ट्रॉन्ग

क्रिसमस में कुछ ही दिन बचें हैं। कई स्कूलों और ऑफिसों में तो क्रिसमस पार्टी की तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही है। क्रिसमस को लेकर बच्चों में सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट होती है। क्योंकि बच्चों को अपने पसंद के डेजर्ट खाने के साथ सांता क्लॉज से गिफ्ट भी मिलते हैं। बच्चों को उनके पेरेंट्स ज्यादातर बुक्स, कार या गुड़ियां जैसे खिलौने, या चॉकलेट गिफ्ट में देते हैं। लेकिन इस क्रिसमस आप अपने बच्चे को अगर गिफ्ट देने जा रहे हैं, तो कोई ऐसा गिफ्ट चुनें जो यूनिक भी हो, और बच्चों को पसंद भी आए। इसके साथ बच्चों के मेमोरी पावर को भी बढ़ाने में मदद करें। तो आइए जानते हैं, बच्चों को क्रिसमस के दिन आप ऐसा क्या गिफ्ट दें सकते हैं, जो उनके मेमोरी पावर को स्ट्रॉन्ग करने में मदद करेगा।

1. रिडल गेम
रिडल आपके बच्चे के लिए एक बहुत ही अच्छा कंसंट्रेशन बूस्टर गेम साबित हो सकता है। इस गेम में आपके बच्चे को एक लाइन पढ़कर उसका सही जवाब देना होता है। जिसमें बच्चे को अपना पूरा दिमाग लगाना होता है। ये खेल आपके बच्चे की वोकैबलरी और स्पेलिंग को काभी स्ट्रॉन्ग करने में मदद करता है।

2. चेस गेम
चेस को दिमागी खेल के रूप में ही देखा जाता है। इसे खेलने के लिए अपना दिमाग पूरी तरह खेल में लगाते हुए सामने बैठे हुए खिलाड़ी की सोच के मुताबिक खेलना होता है। जिसके लिए बच्चे को काफी दिमाग लगाना होता है। 7 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए चेस गेम गिफ्ट में देना बेस्ट ऑप्शन है। बच्चे को ये खेल सीखाने से ना सिर्फ उनकी मेमोरी पावर बढ़ेगी, बल्कि आपका भी अपने बच्चे के साथ एक अच्छा संबंध बनेगा।

3. पजल गेम्स
बच्चों को पजल गेम्स बहुत पसंद होती है। क्योंकि इसे खेलने में उन्हें अपना पूरा दिमाग लगाना पड़ता है। मेमोरी बूस्टिंग गेम के रूप में पजल आपके बच्चे के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। इन पजल गेम्स में बहुत सारे टूकड़ों को एक साथ जोड़कर कोई मेप, फोटो, या कार्टून तैयार करना होता है। इस पजल को बनाने के लिए बच्चें को अपने पूरे दिमाग को इस खेल में लगाना होता है। जिस कारण उनका कंसंट्रेशन पावर स्ट्रॉन्ग होने के साथ मेमोरी भी तेज होती है।

4. क्रॉसवर्ड गेम्स
इस गेम को खेलने के लिए बच्चों को बहुत सारे शब्दों के बीच सही शब्दों को चुनकर एक शब्द तैयार करना होता है। क्रॉसवर्ड गेम बच्चें के कंसंट्रेशन लेवल को बढ़ाने के साथ उनके स्पेलिंग मिस्टेक को भी सही करने में मदद करता है। इस गेम को खेलते समय कई तरह के नए नए शब्दों को भी याद करना होता है। जिससे उनकी नॉलेज भी बढ़ती है। ऐसी गेम खेलने वाले बच्चों की मेमोरी बहुत स्ट्रॉन्ग होती है।



Click it and Unblock the Notifications
