Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Global Family Day: हर साल क्यों मनाया जाता है ग्लोबल फैमली डे? जानें इसका महत्व
हर साल 1 जनवरी को सारी दुनिया नव वर्ष के रूप में बड़ी ही धूम धाम से मनाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं 1 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल फैमिली डे के रूप में भी मनाया जाता है। ग्लोबल फैमिली दिवस की शुरुआत वर्ष 1997 को हुई थी, जिसे पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से आज तक मनाया जाता है। ग्लाेबल फैमिली डे को ग्लोबल फैमिली डे पीस या शेयरिंग डे के नाम से भी जाना जाता है।

आजकल समाज में युवाओं के बदलते विचारों और समाज में बिखरी अशांति के चलते ग्लोबल फैमिली डे जैसे दिवस मनाए जाने बेहद जरूरी हो गए हैं। आजकल समाज में शांति और पारिवारिक भावनाओं को स्थापित करने के लिए इस दिन का विशेष महत्व है। आइए ग्लोबल फैमिली डे का महत्व और उद्देश्य क्या है जानते हैं।
ग्लोबल फैमिली डे का उद्देश्य
हर साल 1 जनवरी को ग्लोबल फैमिली डे के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य हमें एक साथ मिलकर शांति और प्रेम से रहने का संदेश देता है। इस दिन का उद्देश्य समाज में बढ़ती अशांति और हिंसा को खत्म कर शांति के संदेश को बढ़ावा देना है। ग्लोबल फैमिली डे पूरे विश्व में सभी परिवारों को एक साथ एक जुट होकर रहना और अच्छे समाज का निर्माण करना है।
ग्लोबल फैमिली डे का महत्व
आज समाज और परिवारों के बिगड़ते हालातों से हम सभी पूरी तरह वाकिफ हैं, आजकल लोगों के विचार बदल रहे हैं और कोई भी अपने परिवार के साथ मिलकर नहीं रहना चाहता है। ऐसे में सभ्य समाज की नीव कमजोर होती नजर आ रही है, इसीलिए ग्लोबल फैमिली डे जैसे दिवस दुनिया को एक बार फिर जागरूक करने और समाज में शांति का संदेश देने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ऐसे करे विश
1. बहुतों से मैंने मोहब्बत की
बहुतों ने मेरा दिल को तोड़ा
अच्छे हो या बुरा हर हालात में
मेरे परिवार ने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा।
हैप्पी फैमिली डे 2023
2. कुछ रिश्तों का कोई मोल नहीं होता
यूं तो जीवन में कई लोग मिलते हैं
पर परिवार की तरह कोई अनमोल नहीं होता
विश्व परिवार दिवस की शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications
