Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
OMG: शादी की अजीबोगरीब रस्म, कुएं में धकेला जाता है नवविवाहित दूल्हा, जानें क्या है मान्यता
अगर यह कहा जाए कि भारत का एक क्षेत्र ऐसा है जहां दूल्हे या नवविवाहित आदमी को कुएं में धकेला जाता है तो शायद आप यकीन ना करें। लेकिन यह एकदम सत्य है। गोवा में एक ऐसा ही समारोह मनाया जाता है जहां दूल्हे या हाल ही में हुए शादीशुदा आदमी को कुएं में धकेला जाता है।
हर मानसून गोवा में कैथोलिक शुक्रवार को सेंट जॉन द बैप्टिस्ट का पर्व साओ जोआओ मनाया जाता है। साओ जोआओ महोत्सव कैथोलिक समुदाय के बीच गोवा में सबसे धूमधाम से मनाया जाता है और सेंट जॉन द बैपटिस्ट को समर्पित है जिसका आयोजन हर साल 24 जून को होता है। जानते हैं इस अनोखे समारोह और कुएं में कूदने के पीछे की कहानी विस्तार में -

साओ जोआओ महोत्सव के पीछे की धार्मिक मान्यताएं
ईसाई धर्मग्रंथों के अनुसार, सेंट जॉन द बैप्टिस्ट ने अपनी मां एलिजाबेथ के गर्भ में खुशी से छलांग लगा दी जब मैरी ने यीशु के उनके आने की खबर दी। इसलिए इस दिन पुरुष मां के गर्भ स्वरुप कुएं में डुबकी लगाते हैं। कुएँ में कूदना गर्भ का प्रतिनिधित्व माना जाता है जबकि छलांग यीशु मसीह के जन्म के साथ अनुभव की गई खुशी प्रतीक है।
कुएं में डुबकी का महत्व
ऐसा माना जाता है कि नव विवाहित पुरुषों या शादी होने वाले दुल्हों द्वारा प्रचलित कुएं में डुबकी लगाने से उनकी प्रजनन क्षमताएं बेहतर होती हैं और आगे चलकर अच्छे पारिवारिक जीवन की संभावनाएं बढ़ती हैं।

साओ जोआओ महोत्सव के आकर्षण
इस दिन जल कुंड, तालाब और कुएं के आस पास साज सज्जा की जाती है। समारोह में फूल और पत्तियों से बने आभूषण और ताज पहने लोग शामिल होते हैं। गोवा के बर्देज़ तालुका के सियोलिम गाँव में लोग इस दिन नौका रेस में भी शामिल होते हैं, जो इस समारोह के शुरुआत का प्रतीक होता है।
इस दिन समारोह में नये दामादों का ख़ास स्वागत और सम्मान होता है। इस दिन गोवा संस्कृति के पारंपरिक भोजन और पेय पदार्थों को समारोह के केंद्र में रखा जाता है। जिन लोगों ने हाल ही में शादी की है या फिर परिवार में नवजात शिशु आया है, वे कटहल, अनानास और फेनी की बोतल जैसी चीज़ों को लाकर समारोह का जश्न मनाते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
